facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

टाटा स्टील ने कागज रहित लेनदेन शुरू किया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:37 AM IST

प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने एचएसबीसी के साथ मिलकर ब्लॉकचेन समर्थ कागजरहित व्यापारिक लेनदेन शुरू किया है। कंपनी वैश्विक स्तर पर इस्पात उद्योग में ऐसा करने वाली पहली कंपनी बन गई है।
कंपनी ने आज जारी एक विज्ञप्ति के जरिये इसकी जानकारी दी। इसमें टाटा स्टील द्वारा संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी यूनिवर्सल ट्यूब ऐंड प्लास्टिक इंडस्ट्रीज को इस्पात के निर्यात से संबंधित व्यापारिक वित्तीय लेनदेन के बारे में बताया गया था। कंपनी ने शुरू से लेकर अंत तक सभी व्यापारिक लेनदेन को कागजरहित पूरा किया और इसे कंटूर प्लेटफॉर्म के जरिये पूरा किया गया।
आयात यानी संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी यूनिवर्सल ट््यूब ऐंड प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के लिए एचएसबीसी यूएई द्वारा लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) जारी किया गया और एचएसबीसी इंडिया निर्यातक यानी टाटा स्टील के लिए सलाहकार एवं बातचीत करने वाले बैंक के रूप में काम किया।
यह लेनदेन कागज आधारित दस्तावेजीकरण के लिए पारंपरिक विनिमय के एक विकल्प के तौर पर ब्लॉकचेन के वाणिज्यिक एवं परिचालन संबंधी व्यवहार्यता को मान्यता देता है। टाटा स्टील ने भी संकेत दिया है कि वह भविष्य में अन्य देशों में भी इसी तरह के अवसरों को तलाशने की कोशिश करेगी।
टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) पीयूष गुप्ता के हवाल से कहा गया है, ‘हम नवाचार को अपनाने के लिए लगातार अपनी आंतरिक क्षमता और सतर्क साझेदारी के जरिये बाहरी परिवेश का फायदा उठा रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म को अपनना बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए कारोबार को चुस्तदुरुस्त करने और ऑलटाइम फेसलेस इंटरफेस सुनिश्चित करने संबंधी हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। इस अनोखी पहल को एचएसबीसी के सहयोग से आगे बढ़ाया गया है जो प्रौद्योगिकी आधारित उथल-पुथल मचाने वाले हमारे प्रयासों को प्रदर्शित करती है।’

Advertisement
First Published - April 21, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement