facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Tata Motors अब दो कंपनियों में बंटेगी, शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी

Advertisement

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और कमर्शियल वाहन कारोबार होंगे अलग

Last Updated- May 07, 2025 | 10:07 AM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बताया कि उसके शेयरहोल्डर्स ने कंपनी को दो हिस्सों में बांटने के प्लान को मंज़ूरी दे दी है। इस प्लान के तहत अब टाटा मोटर्स दो अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बंट जाएगी – एक कंपनी यात्री वाहन (Passenger Vehicles) का कारोबार संभालेगी और दूसरी कमर्शियल वाहनों (Commercial Vehicles) का।

जगुआर लैंड रोवर वाला हिस्सा रहेगा यात्री वाहनों में

टाटा मोटर्स ने मार्च 2024 में ही इस बंटवारे का प्रस्ताव रखा था। कंपनी का कहना था कि इससे दोनों कारोबारों को अलग-अलग फोकस मिलेगा और ग्रोथ के बेहतर मौके बनेंगे। यात्री वाहन वाले हिस्से में कंपनी की लग्ज़री ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (JLR) भी शामिल रहेगी, जो कंपनी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली ब्रांड है।

इस प्रस्ताव को शेयरहोल्डर्स ने लगभग सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस प्लान के पक्ष में 99.9995% वोट पड़े। बंटवारे के बाद हर शेयरहोल्डर को दोनों नई कंपनियों में बराबर हिस्सेदारी मिलेगी।

क्या है इसके मायने?

इसका मतलब ये है कि अब टाटा मोटर्स के यात्री और कमर्शियल वाहन बिज़नेस अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां बन जाएंगे, जिनके अपने अलग बोर्ड, रणनीति और फोकस होंगे। इससे इन दोनों क्षेत्रों में तेज़ी से विकास की संभावना बढ़ेगी।

इस खबर के बाद 7 मई, मंगलवार को बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स के शेयरों में 6 फीसदी का उछाल देखने को मिला और वे 675 रुपये पर पहुंच गए। सुबह 10 बजे BSE पर कंपनी के शेयर 3.29% की बढ़त के साथ 669.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 9:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement