facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारत

टाटा मोटर्स पुणे संयंत्र तीन दिनों के लिए बंद करेगी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:49 AM IST

ऑटो क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने कहा कि वह पुणे में अपने वाणिज्यिक वाहन संयंत्र को तीन दिनों के लिए बंद रखेगी।
कंपनी एक पखवाड़े में दूसरी बार इस संयंत्र को बंद कर रही है। बिक्री में गिरावट की वजह से इनवेन्टरी में अनावश्यक स्टॉक बढ़ने से रोकने के लिए कंपनी संयंत्र को बंद करने का कदम उठा रही है।
टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुणे में टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन संयंत्र को 5 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2008 तक बंद रखा जाएगा।
कंपनी मांग और आपूर्ति के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाती है, जिससे कंपनी में या डीलरों के पास अनावश्यक इनवेन्टरी ना बने। प्रवक्ता ने कहा कि वित्त की अनुपलब्धता और ऊंची ब्याज दरों के चलते देश भर में उपभोक्ता वाहन खरीदने का निर्णय टाल रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement