facebookmetapixel
Advertisement
8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगरUTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’

एयर एशिया इंडिया में टाटा का 84 फीसदी हिस्सा!

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:13 AM IST

टाटा संस एयर एशिया इंडिया में 84 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर अपने विमानन कारोबार को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। टाटा समूह ने एयर एशिया बरहाद से 32.7 फीसदी हिस्सेदारी 276.29 करोड़ रुपये में खरीदी है। एयर एशिया समूह ने मलेशियाई स्टॉक एक्सचेंज को इसके बारे में जानकारी दी है। टाटा संस शेष 16.33 फीसदी हिस्सेदारी के लिए कॉल ऑप्शन का उपयोग करेगी। घटनाक्रम के जानकार एक शख्स ने बताया कि टाटा इसके जरिये टोनी फर्नांडिस के स्वामित्व वाले एयर एशिया समूह को एयर एशिया इंडिया से पूरी तरह निकलने का विकल्प देगा।
 
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने पहले कहा था कि कारोबार को एकीकृत करने पर समूह की नजर है। उन्होंने कहा था कि टाटा समूह में कई कंपनियां हैं, इसलिए समान स्तर की कंपनियों का एकीकरण करना आवश्यक है।  एयर एशिया इंडिया के अलावा टाटा के पास विस्तारा में भी 51 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके साथ ही टाटा समूह सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया के अधिग्रहण की दौड़ में भी शामिल है। एयर एशिया समूह ने कोविड में कारोबार प्रभावित होने का हवाला देकर टाटा के साथ संयुक्त उपक्रम से बाहर निकलने की योजना बनाई थी। यह उपक्रम 2014 में शुरू किया गया था। समूह ने कहा कि इस कारोबार की बिक्री से मिलने वाले पैसों का उपयोग मलेशियाई कारोबार को व्यवस्थित करने में किया जाएगा। एयर एशिया साल के अंत तक 2.5 अरब रिंगिट जुटाने की कोशिश कर रही है। मलेशिया की इस कंपनी को अगस्त में अब तक का सबसे ज्यादा घाटा उठाना पड़ा है। इसकी वजह से उसने जापान की इकाई को भी बंद कर दिया।
 
विमानन क्षेत्र में 49 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दिए जाने के बाद एयर एशिया और सिंगापुर एयरलाइंस देश के विमानन क्षेत्र में पहला दो विदेशी निवेश है। इसके बाद एतिहाद ने जेट एयरवेज में 24 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। एयर एशिया और सिंगापुर एयरलाइंस ने टाटा के साथ गठजोड़ किया था।  सूत्रों ने कहा कि टोनी फर्नांडिस ने एयर एशिया समूह के विमानन कारोबार के अध्यक्ष बो लिंगम, एयर एशिया इंडिया के चेयरमैन बनमाली अग्रवाल और मुख्य वित्त अधिकारी सुनील भास्करन के साथ एयर एशिया इंडिया के कर्मचारियों को स्वामित्व में बदलाव को लेकर संबोधित किया। फर्नांडिस ने कहा, ‘हमने इस कंपनी की शुरुआत की। अब टाटा पर इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है।’ परिचालन के बाद से इस कंपनी को कोई मुनाफा नहीं हुआ है। स्वामित्व और नियंत्रण के मसले से भी इसे जूझना पड़ा है। 2017 में सीबीआई ने टोनी फर्नांडिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर विदेशी परिचालन जल्द शुरू कराने की अनुमति के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप था। एयर एशिया इंडिया की बाजार हिस्सेदारी 6.8 फीसदी है और कर्मचारियों की संख्या करीब 3,000 है।

Advertisement
First Published - December 29, 2020 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement