facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचलग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमें

Tata Consumer Products का 3000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू हुआ बंद

Advertisement

कंपनी ने 5 अगस्त को यह इश्यू खोला था। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने एक नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी।

Last Updated- August 19, 2024 | 9:22 PM IST
Tata Consumer Products

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि उसने 3000 करोड़ रुपये का अपना राइट्स इश्यू बंद कर दिया है। कंपनी ने 5 अगस्त को यह इश्यू खोला था। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL) ने एक नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी।

कंपनी के बोर्ड की कैपिटल रेज़िंग कमेटी की 23 जुलाई, 2024 को हुई बैठक में 2,997.77 करोड़ रुपये तक के शेयरों के राइट्स इश्यू जारी करने की शर्तों को मंजूरी दी गई। ये शेयर 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले होंगे। कंपनी ने बताया कि यह इश्यू 5 अगस्त, 2024 को सुबह 9 बजे खुला और आज (सोमवार), 19 अगस्त, 2024 को शाम 5 बजे बंद हो गया।

इस साल जनवरी में, कंपनी के बोर्ड ने 3500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड और ऑर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया जाना था। कंपनी ने कहा था कि 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर जारी करके 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा नहीं जुटाया जाएगा। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 19, 2024 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement