facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

टाटा की कंपनियां बेचेंगी शेयर!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:10 PM IST

टाटा समूह की तमाम कंपनियों पर मंदी का असर पड़ रहा है और उन्हें नकदी जुटाने में दिक्कत हो रही है।


समूह की कम से कम पांच कंपनियां कारोबारी विस्तार के लिए अतिरिक्त शेयर बेचकर रकम जुटाने की योजना बना रही हैं। इनमें इस्पात, ऑटोमोबाइल, होटल, बेवरीज और केमिकल कारोबार से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं।

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के कार्यकारी निदेशक आरके कृष्ण कुमार ने कहा, ‘जब शेयर बाजारचढ़ने लगे हैं, तो समूह की कंपनियों टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इंडियन होटल्स, टाटा टी और टाटा केमिकल्स के लिए पूंजी जुटाने के लिए कई विकल्प हैं।’

भारत के इस दूसरे सबसे बड़े कारोबारी समूह के लिए वर्ष 2008 एक दुखद वर्ष रहा। मुंबई में इसकी एक प्रमुख होटल परिसंपत्ति को आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया गया। समूह ने कहा है कि शेयरों की बिक्री शेयर बाजारों में मजबूती आने के बाद ही की जा सकेगी।

लेकिन कृष्ण कुमार को उम्मीद है कि 2009 की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में सुधार शुरू होगा। विश्लेषकों का मानना है कि 251,543 करोड़ रुपये की पूंजी वाले टाटा समूह के लिए 2009 में चुनौतियां बरकरार रहेंगी।

टाटा समूह ने पिछले साल ब्रिटेन में फोर्ड मोटर कंपनी के दो ब्रांडों जगुआर एवं लैंड रोवर का 2.3 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। इन दोनों ब्रांडों के अधिग्रहण के लिए जुटाए गए अल्पावधि ऋणों को चुकाने के लिए टाटा मोटर्स को अब संघर्ष करना पड़ रहा है।

एंजेल ब्रोकिंग के शोध प्रमुख हितेश अग्रवाल ने कहा, ‘वित्तीय और आर्थिक रूप से टाटा समूह पर थोड़ा दबाव बना रहेगा। यह समूह अंबानी या बिड़ला जैसे समूहों की तुलना में ज्यादा मजबूत नहीं है।’

इस कठिन समय से निपटने की अपनी रणनीति के तहत समूह ने एक व्यापक समीक्षा से गुजरने के बाद अपने व्यवसायों को एकीकृत करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - December 31, 2008 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement