facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

टाटा केमिकल्स जुटाएगी 3,400 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:03 PM IST

टाटा समूह की बड़ी कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड (टीसीएल) बाजार से लगभग 3,400 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है।


इस रकम का इस्तेमाल वह अमेरिका की सोडा एश निर्माता कंपनी जनरल केमिकल्स के अधिग्रहण में करेगी। कंपनी को इस अधिग्रहण के लिए 4,000 करोड़ रुपये की जरूरत है।टीसीएल के प्रबंध निदेशक होमी खुसरोखान ने बताया कि 3,400 करोड़ रुपये ऋण के जरिये जुटाए जाएंगे। फिलहाल कंपनी इसके लिए नियामक संस्थाओं से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही है।


उसे उमीद है कि एक-दो दिन में मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इस योजना का ऐलान कर दिया जाएगा।कंपनी ने इसी साल जनवरी में इस अधिग्रहण के बारे में बताया था। अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण कर टीसीएल विश्व की सबसे बड़ी सोडा एश निर्माता कंपनियों में शुमार हो जाएगी।टीसीएल तंजानिया में भी प्राकृतिक सोडा एश की अपनी परियोजना पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन कंपनी को अभी इसके लिए पर्यावरण नियामक की मंजूरी मिलने का इंतजार है।


अफ्रीका पर भी नजर


कंपनी जैव ईंधन के बाजार में भी हाथ मारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह अफ्रीका पर निशाना साध रही है। कंपनी ने इस मामले में पौधे लगाने या किसी दूसरी कंपनी के साथ साझा उपक्रम करने के विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है। खुसरोखान ने भी बताया कि बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 26, 2008 | 12:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement