facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

टैग ह्यूअर के महंगे फोन का करना होगा इंतजार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:02 AM IST

स्विट्जरलैंड की घड़ी निर्माता कंपनी अग ह्यूअर ने भारत में हाई एंड मोबाइल फोन लॉन्च करने की योजना टाल दी है।


कंपनी ने पहले कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही के दौरान भारत में यह फोन पेश करने की घोषणा की थी। लेकिन उत्पादन में हुई देरी के कारण बाद में इसे टालकर दिसंबर कर दिया गया। 

अब कंपनी अपने मोबाइल फोन की शृंखला अगले साल मार्च में उतारने की योजना बना रही है।

इसके अलावा कंपनी ने इन मोबाइल फोन की कीमत भी बढ़ा दी है । कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी जीन-क्रिस्टोफर बेबिन ने बताया, ‘पहले भारत में पेश किए जाने वाले मोबाइल फोन की कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू थी।

लेकिन अब मोबाइल फोन की कीमत 2,70,000 रुपये से शुरू होगी। इन मोबाइल की बिक्री कंपनी के एक्सक्लूसिव बुटिक और स्टोर के जरिए की जाएगी।’

टैग ह्यूअर की ब्रांड के तहत भारत आने वाले पहले मोबाइल का नाम ‘द मेरिडिस्ट’ होगा। फिलहाल यह दुनिया भर में मात्र 8-9 स्टोरों में ही उपलब्ध है।

एशिया में यह सिर्फ सिंगापुर में उपलब्ध है। फोन का निर्माण कार्य जटिल होने के कारण कंपनी हफ्ते में मात्र कुछ फोन ही बना पा रही है।

बेबिन ने बताया, ‘हम इस फोन की मांग के हिसाब से आपूर्ति करने में असमर्थ हैं। हमारे पास इसके अधिक निर्माण के लिए संयंत्र नहीं है। इसीलिए हम इस फोन को दुनिया भर में लॉन्च नहीं कर रहे हैं। हमारे संयंत्र को पूरी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू करने में कुछ समय लगेगा।’

कंपनी फ्रांस स्थित संयंत्र में मोबाइल फोन का निर्माण करती है। वहां से मोबाइल फोन स्विट्जरलैंड भेजे जाते हैं फिर इनका निर्यात किया जाता है। इस मोबाइल के साथ फोन चार्ज करने के लिए और डैटा ट्रांसफर करने के लिए यूएसबी प्लग भी मिलता है।

देश में टैग ह्यूअर के मोबाइल फोन की बिक्री मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में कंपनी के बुटिक और चुनिंदा मल्टी ब्रांड स्टोरों पर की जाएगी।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement