कंपनियां > राइट इश्यू से 80 करोड़ रुपए जुटाएगी स्वराज माजदा
ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी स्वराज माजदा ने कहा है कि वह शेयरधारकों को राइट इश्यू के आधार पर शेयर जारी करके 80 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के आधार पर 80 करोड़ रुपए जुटाने की अनुमति दे दी है।