facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबाव

Swaraj कंपनी लेकर आई दमदार और कम कीमत वाला ट्रैक्टर

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 11:25 AM IST
Swaraj Tractors: Swaraj company brought a powerful and low-cost tractor

स्वराज ट्रैक्टर ने शुक्रवार को हल्के वजन के ट्रैक्टर की एक नई सीरीज पेश की। इनकी शुरुआती शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपये है। कंपनी ने बताया कि वह टार्गेट मॉडल की नई सीरीज में 20-30 हॉर्स-पॉवर (HP) श्रेणी में- टार्गेट 630 और टार्गेट 625 को पेश करेगी। महिंद्रा समूह की इकाई स्वराज ट्रैक्टर्स ने कहा कि स्वराज टार्गेट 630 मॉडल सबसे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में डीलर के पास उपलब्ध होगा।

इसकी शुरुआती कीमत शोरूम में 5.35 लाख रुपये है। दूसरा मॉडल टार्गेट 625 भी जल्द ही पेश किया जाएगा। समूह ने पिछले सप्ताह नए ट्रैक्टर मंच को पेश करने की अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि स्वराज ट्रैक्टर की नई सीरीज में ताकत और नई टेक्नॉलजी का मिश्रण है, जो किसान को कृषि संबंधी व अन्य कई सुविधाएं देता है। स्वराज ट्रैक्टर 15-65 एचपी के बीच ट्रैक्टरों की मैन्युफैक्चरिंग करता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरीश वर्धन ने कहा, “इस नए मंच से हम उन्नत प्रौद्योगिकी प्रदान कर रहे हैं, जो किसानों को लक्षित उत्पादन हासिल करने में मदद करेगी।”

समूह के कृषि उपकरण खंड ने मई में कुल बिक्री चार प्रतिशत गिरावट के साथ 34,126 इकाई दर्ज की। पिछले वर्ष मई में यह 35,722 इकाई थी। ट्रैक्टर की घरेलू बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 33,113 इकाई रही, जो मई, 2022 में 34,153 इकाई थी। ट्रैक्टर निर्यात भी 35 प्रतिशत घटकर 1,014 इकाई रहा, जो मई, 2022 में 1,569 इकाई था।

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement