पवन ऊर्जा के लिए उपकरण बनाने वाली विश्व की पांचवी विशालतम कंपनी सुजलोन एनर्जी को चीन के शानतोंग प्रांत में नए ब्लेड के उत्पादन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की सुजलोन एनर्जी को नए ब्लेड के उत्पादन में समस्याएं आ रही हैं। पिछले साल की शुरुआत में सुजलोन ने जर्मनी की आरईपावर सिस्टम के साथ एक ठेका हासिल किया था, जिसके तहत कंपनी को चीन के परियोजना के लिए 75 टरबाइनों के लिए ब्लेड का उत्पादन करना था।
इस मामले से जुड़े व्यक्तियों के हवाले से अखबार ने लिखा है कि आरईपावर ने अपने गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने के लिए आरंभिक ब्लेड के सुजलान के प्रोटोटाइप को अस्वीकार कर दिया और ब्लेड अन्य आपूर्तिकर्ताओं से हासिल किया।