facebookmetapixel
Advertisement
ITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौका

उच्चतम न्यायालय ने दी धारीवाल को राहत

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:44 PM IST

उच्चतम न्यायालय ने गुटखा बनाने वाली कंपनी धारीवाल टोबैको प्रोडक्ट्स को मिलावट मामले में राहत दी है। उच्चतम न्यायालय ने बंबई उच्च न्यायालय को निर्देश दिया है कि वह कंपनी के मिलावट संबंधी मामले की सुनवाई दोबारा करे।


कंपनी ने बंबई उच्च न्यायालय में अपील की थी कि मिलावट के मामले में आपराधिक कानून के तहत की जा रही कार्रवाई को रद्द किया जाए। लेकिन उच्च न्यायालय ने कंपनी की इस अपील को खारिज कर दिया था।

धारीवाल की सोलापुर इकाई से लिए गए नमूनों में महाराष्ट्र सरकार की खाद्य अपमिश्रण निवारक नियमावली 1955 के नियम 62(1) के तहत मिलावट पाई गई थी। इस नियम के तहत खाने पीने की चीजों में ‘एंटी-केकिंग’ रसायन मिलाने पर पाबंदियां हैं।

कंपनी ने राज्य सरकार की कार्रवाई के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। लेकिन बंबई उच्च न्यायालय ने कंपन की इस याचिका को खारिज कर दिया था।

न्यायालय ने कहा था कि कंपनी को आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 397 के तहत अदालत में इस मामले पर पुनर्विचार की अर्जी देनी चहिए।

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति एस बी सिन्हा की अध्यक्षता वाले पीठ ने बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को खारिज कर उसे इस मामले पर पुनर्विचार  करने को कहा है।

राज्य सरकार ने कंपनी के अध्यक्ष और निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था और सम्मन जारी किए थे।

Advertisement
First Published - January 2, 2009 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement