facebookmetapixel
Advertisement
पहले सेवा उत्पादन सूचकांक में आवास-भोजन सेवाएं सबसे आगे, अप्रैल में 37.2% की शानदार बढ़ोतरीबाइरैक की बड़ी पहल: ₹1 लाख करोड़ के RDI फंड के लिए चुने गए देश के 8 बेहतरीन बायोटेक स्टार्टअपRBI का नया फरमान: बैंक बोर्डों को अब रणनीति और जोखिम प्रबंधन पर देना होगा ज्यादा समय, नियम बदलेसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028-29 की सीट के लिए भारत करेगा दावेदारी, अगले साल जून में होगा चुनावEditorial: महंगाई फिर RBI के लक्ष्य से ऊपर, तेल और मॉनसून बढ़ा सकते हैं नीतिगत चुनौतियांआंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, दो मरीजों की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में अलर्ट जारीहोर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले पर भारत का कड़ा विरोध, 1 भारतीय नाविक की मौत; तेहरान के राजनयिक तलबHurun India Real Estate List: अदाणी प्रॉपर्टीज बनी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी, वैल्यू ₹90,400 करोड़ हुईब्राजील के एथनॉल मॉडल से भारत क्या सीख सकता है? अवसर, चुनौतियां और संतुलन की जरूरतवैश्विक मंच पर भारतीय प्रवासियों की सफलता: विदेशों में हासिल उपलब्धियों से भारत क्या सीख सकता है?

सन फार्मा की नई मधुमेह दवा का परीक्षण तीसरी तिमाही में

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:03 AM IST

मधुमेह के उपचार के लिए सन फार्मा की नई दवा मॉलिक्यूल के पहले चरण का क्लीनिकल परीक्षण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हो सकता है। कंपनी ने पशुओं पर इसके सकारात्मक परिणाम दिखने के बाद आज इसकी जानकारी दी। हालांकि सन फार्मा का शेयर आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 3.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
कंपनी की नई दवा मॉलिक्यूल यानी न्यू केमिकल इंटिटी (एनसीई) को जीएल0034 नाम दिया गया है। यह  लंबे समय तक प्रभावित रहने वाला मॉलिक्यूल है जिसका इस्तेामल टाइप 2 मुधमेह रोगियों के उपचार में किया जा सकता है। इसे लंबे समय तक प्रभाव दिखाने वाला जीएलपी-1आर मॉलिक्यूल कहा गया है। सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा, ‘हम जीएल0034 के क्लीनिकल परीक्षण से पहले के आंकड़ों को लेकर काफी उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि इसमें काफी क्षमता हो सकती है। हम मानव क्लीनिकल परीक्षण के जरिये इस आंकड़े को प्रमाणित करना चाहते हैं।’ सन फार्मा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक पहले चरण का क्लीनिकल परीक्षण शुरू करने की योजना बना रही है।
हाल में जीएल0034 के क्लीनिकल पूर्व डेटा को अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (एडीए) की 80वां वर्चुअल वैज्ञानिक सत्र में प्रस्तुत किया गया है। जीएल0034 का विकास सन फार्मा के आई
इंपैक्ट इनोवेशंस- सस्टेनेबल हेल्थ सॉल्यूशंस (एचआईएसएचएस) डिस्कवरी टीम द्वारा किया गया है।

Advertisement
First Published - June 25, 2020 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement