facebookmetapixel
Advertisement
Rupee at New low: डॉलर के मुकाबले रुपया 96.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबाव₹2.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक तेजी की उम्मीदGold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग परJSW Steel बनेगी दुनिया की टॉप स्टील कंपनी! 7.8 करोड़ टन क्षमता का बड़ा प्लानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावटकारों की मांग थमेगी नहीं! FY27 में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी में ऑटो कंपनियां

Sterlite Technologies ने क्यूआईपी के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

एसटीएल के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अपने निवेशकों का उनके निरंतर समर्थन तथा एसटीएल की विकास क्षमता में विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

Last Updated- April 16, 2024 | 12:31 PM IST
Sterlite Technologies

ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन लाइफ इंडिया, गोल्डमैन सैक्स और बंधन म्यूचुअल फंड सहित पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) को इक्विटी जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आवंटन के बाद, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी बढ़कर 97.5 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें 48.5 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, ‘‘ एसटीएल ने पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) के जरिए 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं।’’

एसटीएल के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अपने निवेशकों का उनके निरंतर समर्थन तथा एसटीएल की विकास क्षमता में विश्वास करने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। क्यूआईपी के जरिए जुटाए गए धन का इस्तेमाल हमारी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए किया जाएगा ताकि हम दुनिया को जोड़कर अरबों लोगों के जीवन को बदलने के अपने प्रयासों को दोगुना कर सकें।’’

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 12:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement