facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

Starbucks के सीईओ महीने में एक बार रेस्तरां में कर्मचारी के रूप में करेंगे काम

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 3:40 PM IST
Starbucks

वैश्विक कॉफी कंपनी स्टारबक्स के भारतीय मूल के नये मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मण नरसिम्हन ने कहा है कि वह कंपनी की संस्कृति, ग्राहकों, चुनौतियों और अवसरों को समझने के लिए महीने में एक बार रेस्तरां में ‘बरिस्ता’ यानी बतौर कर्मचारी काम करेंगे। कॉफी बार में काम करने वाले व्यक्ति को बरिस्ता कहा जाता है।

आधिकारिक तौर पर 55 वर्षीय नरसिम्हन ने बीते सोमवार को सिएटल स्थित कंपनी के सीईओ का पदभार संभाला। उन्होंने लगभग दो सप्ताह पहले कंपनी के संस्थापक और अब पूर्व सीईओ हॉवर्ड शुल्ट्ज से बागडोर संभाली।

लक्ष्मण ने गुरुवार को कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि वह हमेशा कंपनी के भागीदारों और इसकी संस्कृति के लिए ‘समर्थक’ रहेंगे।

पत्र में आगे लिखा गया है, ‘‘आपके साथ, मैंने यह जानने के लिए व्यवसाय के हर पहलू का अनुभव किया है कि हरे रंग का एप्रन (पेशबंद) पहनने का वास्तव में क्या मतलब है। आपने हमारे स्टोर में मेरा स्वागत किया है, मुझे बरिस्ता बनने का प्रशिक्षण दिया है।’’

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement