facebookmetapixel
Advertisement
विकसित देशों में निर्माण और कारोबार बढ़ाएं वाहन कलपुर्जा कंपनियां : गोयलउदारीकरण के 35 साल: किराना से क्विक कॉमर्स तक, 1991 के बाद कैसे बदल गया भारत का खुदरा बाजारयात्री वाहन उद्योग से तेज बढ़ेगी Hyundai की बिक्री, दूसरी छमाही में 8-10 फीसदी वृद्धि का अनुमाननई लैब खोलने के बजाय मौजूदा क्षमता बढ़ाएगी मेट्रोपोलिस, राजस्व 2,500 करोड़ पार करने का लक्ष्यकनाडा के पेंशन फंड ला कैस ने आलटियस में खरीदी 24% हिस्सेदारी, ₹12,100 करोड़ में हुई डीलNCLT मामले में ‘मीडिया ट्रायल’ से बदनाम किया गया, ZEE समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रामजबूत मांग के बीच वाहन कलपुर्जा कंपनियों पर बढ़ा दबाव, संसाधनों के लिए बढ़ी होड़FCNR(B) जमा में उम्मीद से ज्यादा 127 अरब डॉलर आए, RBI के सामने बढ़ी लिक्विडिटी की चुनौतीEditorial: अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार के बीच बाहरी मोर्चे की चुनौती, क्यों जरूरी है विदेशी निवेश?डिजिटल दौर में बढ़ा साइबर खतरा, वाहन उद्योग को हैकरों से आगे रहना होगा : ताकेउची

Adani संग नए सिरे से बात करेगा श्रीलंका

Advertisement

श्रीलंका सरकार 484 मेगावॉट क्षमता वाली अदाणी ग्रीन की पवन ऊर्जा परियोजना की बिजली लागत $0.06 प्रति यूनिट से कम करने के लिए फिर से बातचीत करेगी।

Last Updated- January 28, 2025 | 10:46 PM IST
Adani Group

श्रीलंका की सरकार 484 मेगावॉट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना से पैदा होने वाली बिजली की लागत कम करने को लेकर अदाणी ग्रीन एनर्जी के साथ बिजली खरीद समझौते पर फिर से बातचीत करेगी। श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता नलिंदा जयतिसा ने मंगलवार को कहा कि सरकार इस परियोजना की लागत को 0.06 डॉलर प्रति यूनिट से कम करने के बारे में अदाणी समूह की कंपनी के साथ नए सिरे से बातचीत करेगी।

जयतिसा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम चाहते हैं कि यह छह अमेरिकी सेंट से कम हो।’ श्रीलंका की पिछली सरकार ने 484 मेगावॉट क्षमता के पवन संयंत्रों के लिए 8.2 सेंट के भाव पर अदाणी ग्रीन एनर्जी के साथ 20 साल का बिजली खरीद समझौता (पीपीए) करने का फैसला किया था। हालांकि, इस निर्णय पर विवाद हो गया था क्योंकि स्थानीय बोलीदाताओं ने उससे कम यूनिट कीमतों की बोली लगाई थी।

Advertisement
First Published - January 28, 2025 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement