facebookmetapixel
Advertisement
भूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ता

SpiceJet ने स्टैंडर्डएयरो के साथ किया समझौता

Advertisement

स्टैंडर्डएयरो समझौते के तहत स्पाइसजेट के खड़े बोइंग 737 मैक्स विमानों को परिचालन में लाने के लिए सेवाएं प्रदान करेगा।

Last Updated- December 20, 2024 | 2:52 PM IST
SpiceJet
Representative image

विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अमेरिका स्थित स्टैंडर्डएयरो के साथ समझौता करने की शुक्रवार को घोषणा की। स्टैंडर्डएयरो समझौते के तहत स्पाइसजेट के खड़े बोइंग 737 मैक्स विमानों को परिचालन में लाने के लिए सेवाएं प्रदान करेगा। इनमें से तीन विमानों के अप्रैल 2025 तक परिचालन में आने की उम्मीद है।

विमानन कंपनी के अभी सात बोइंग 737 मैक्स विमान परिचालन में नहीं हैं। शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, विमानन कंपनी ने अपने परिचालन से बाहर बोइंग 737-8 मैक्स बेड़े को पुनः चालू करने के लिए एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत व ओवरहाल) सेवा प्रदाता स्टैंडर्डएयरो के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि तीन ईंधन कुशल बोइंग 737 मैक्स विमानों की वापसी से विमानन कंपनी की वित्तीय हालत काफी बेहतर होगी। कंपनी के अभी करीब 28 विमान परिचालन में हैं।

स्पाइसजेट हाल ही में 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के बाद अपने बेड़े को मजबूत करने और विभिन्न विवादों को निपटाने का काम कर रही है।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 2:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement