facebookmetapixel
Advertisement
VB-GRAM G: ग्रामीण मजदूरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाई रोजाना मजदूरीWhatsApp का नया Username फीचर आया, लेकिन कारोबारियों ने क्यों कहा इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा?राम मंदिर दान मामले में SIT को मिला और वक्त, जांच में सामने आ रहे नए खुलासेNepal Tea: भारत ने बदले नियम, नेपाल की चाय फिर पहुंचने लगी भारतीय बाजारChina Imports: चीन से आने वाले 5 उत्पाद सरकार के रडार पर, शुरू हुई बड़ी जांचIndia Japan Summit: जापान के 50 बड़े कारोबारी भारत पहुंचे, निवेश पर होगी अहम चर्चाअब कानपुर से कबरई का सफर होगा सुपरफास्ट! ₹7,145 करोड़ की हाईवे परियोजना को मिली मंजूरीUPI Transactions: जून में थमी UPI की रफ्तार! पहली बार रिकॉर्ड के बाद घटे डिजिटल पेमेंट, जानें वजहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, Kospi 7% टूटा; कैसी होगी बाजार की शुरुआत?EV मार्केट में टाटा मोटर्स का जलवा बरकरार! बढ़ी बाजार हिस्सेदारी, महिंद्रा-एमजी समेत सभी प्रतिद्वंद्वियों को छोड़ा पीछे

SpiceJet ने बीबीएएम के साथ 13.2 करोड़ डॉलर का विवाद सुलझाया

Advertisement

कंपनी ने कहा, यह समझौता स्पाइसजेट के पिछले महीने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी प्राप्त करने के बाद किया गया।

Last Updated- October 09, 2024 | 11:35 AM IST
SpiceJet
Representative image

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी बैबकॉक एंड ब्राउन एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट (बीबीएएम) के साथ 13.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की बुधवार को घोषणा की।

स्पाइसजेट ने बयान में कहा, होराइजन एविएशन 1 लिमिटेड, होराइजन II एविएशन 3 लिमिटेड और होराइजन III एविएशन 2 लिमिटेड के साथ 13.18 करोड़ डॉलर (1,107 करोड़ रुपये) का विवाद 2.25 करोड़ डॉलर में सुलझा लिया गया है। ये सभी पट्टेदार बीबीएएम के प्रबंधन के अधीन हैं।

कंपनी ने कहा, यह समझौता स्पाइसजेट के पिछले महीने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी प्राप्त करने के बाद किया गया। इससे स्पाइसजेट को अपना बही-खाते मजबूत करने और समग्र देनदारियों को कम करने में मदद मिली है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘ बीबीएएम के साथ यह समझौता हमें अपनी देनदारियों को काफी हद तक कम करने में सक्षम बनाता है। क्यूआईपी के जरिये जुटाई गई धनराशि के साथ हम वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने, अपने बेड़े को बढ़ाने और अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 11:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement