facebookmetapixel
Advertisement
Invesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसा

कार्गो, लॉजिस्टिक्स बिजनेस के लिए SpiceJet ने बनाया अलग डिवीजन

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:52 AM IST
Spicejet Q2FY26 results

स्पाइसजेट लिमिटेड ने एक अप्रैल से अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स व्यवसाय ‘स्पाइसएक्सप्रेस’ की ‘स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अलग इकाई बना दी है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि इस कदम से स्पाइसजेट को 2,555.77 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ होगा और उसके नकारात्मक शुद्ध मूल्य में बड़ी कमी आएगी। इससे स्पाइसएक्सप्रेस द्वारा स्वतंत्र रूप से कोष जुटाना भी संभव हो सकेगा।

स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि स्पाइसएक्सप्रेस को विभाजित करने का निर्णय कंपनी की दीर्घकालिक कारोबारी योजना के अनुरूप है और इससे लॉजिस्टिक्स कारोबार का मूल्यांकन बढ़ सकेगा।

उन्होंने कहा कि कार्गो और लॉजिस्टिक्स इकाइयों को अलग करने का फैसला आने वाले समय में हमारी वृद्धि की नींव साबित होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अपने कार्गो व्यवसाय की वृद्धि को गति देने और ग्राहकों को अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी सेवा मुहैया करवाने की खातिर स्पाइसजेट ने अपने कार्गो तथा लॉजिस्टिक्स व्यवसाय ‘स्पाइसएक्सप्रेस’ की ‘स्पाइसएक्सप्रेस एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से अलग इकाई बनाने का काम पूरा कर लिया है।’’

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement