facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

स्वास्थ्य और वेलनेस पर स्पेंसर्स रिटेल का जोर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:46 AM IST

कोविड-19 की चुनौतियों के बीच स्पेंसर्स रिटेल अपने सभी हाइपर फॉर्मेट स्टोरों पर हेल्थ एवं वेलनेस पहलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
उसने उन विभिन्न खाद्य उत्पादों के स्वास्थ्य एवं प्रतिरोधक क्षमता संबंधित फायदों के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य एवं वेलनेस सलाहकार नियुक्त किए हैं। ये स्वास्थ्य सलाहकार उपभाक्ताओं को उनके अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मुहैया कराएंगे।
इन सलाहकारों को डॉ. लाल पैथलैब्स के आहार विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के खाद्य उत्पादों के लाभ के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। इन श्रेणियों में सब्जी, मछली, मांस, किराना, स्टैपल्स और एफएमसीजी शामिल हैं।
स्पेंसर्स ने कहा है कि उपभोक्ताओं को दी जाने वाली जानकारी सिर्फ कैलोरी की मात्रा तक ही सीमित नहीं है बल्कि वे पोषण संबंधी लाभ, प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव, विभिन्न खपत विकल्पों, संभावित विकल्पों और स्वास्थ्य संबंधी फायदों पर भी चर्चा कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम से हेल्थ एवं वेलनेस सलाहकारों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन की महत्ता के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक बनाने में मदद मिल रही है।
भोजन और उसके स्वास्थ्य संबंधित लाभ के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने को इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए यह कार्यक्रम प्रमाणित आहार विशेषज्ञ से टेलीकंसल्टेशन की भी पेशकश करता है। यह सुविधा डॉ. लाल पैथलैब्स द्वारा मुहैया कराई जा रही है। सुपर फूड पर ध्यान दिए जाने के मकसद से 450 से ज्यादा स्वास्थ्यवद्र्घक एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार किया गया है और सभी हाइपर स्टोरों पर परामर्श में इन उत्पादों के स्वास्थ्य लाभ पर जोर दिया जा रहा है।
स्पेंसर्स रिटेल में नेचर्स बास्केट के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी देवेंद्र चावला ने कहा, ‘स्पेंसर्स रिटेल में, हमारे उपभोक्ताओं का बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा इस समय हमारे प्रयासों में सबसे ऊपर है। इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमने हेल्थ ऐंड वेलनेस पहल शुरू की है जो हमारे ग्राहकों को न सिर्फ स्टोरों में उपलब्ध उत्पादों के बारे में बल्कि उनकी प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मुहैया करा रही है।’

Advertisement
First Published - August 31, 2020 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement