facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसपश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांव

तकनीक के सहारे भारत में छाएगी सोनी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:05 PM IST

जापान की कंज्यूमर इलेक्टोनिक्स कंपनी सोनी भारत में तेजी से बढ़ते कंज्यूमर डयूरेबल्स बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ने के लिए जुगत भिड़ा रही है।


उसकी भारतीय सहायक कंपनी सोनी इंडिया ने इसके लिए तकनीक का सहारा लिया है। कंपनी हाई डेफिनिशन (एचडी) प्रौद्योगिकी वाले उत्पादों के जरिये बाजार बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी आधुनिक प्रौद्योगिकी वाले उत्पाद बाजार में  उतारने के साथ ही हाई डेफिनिशन सामग्री भी तैयार कर रही है।


सोनी इंडिया के प्रबंध निदेशक मसारू तामागावा ने कंपनी के नए डिजिटल कैमरे बाजार में पेश करने के बाद कहा, ‘भारतीय बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और यहां एचडी उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी एचडी कंटेंट विकसित करने के लिए ब्रॉडकास्टर कंपनियों से बातचीत कर रही है जिसे अभी तक भारत में विकसित नहीं किया गया है।


हाई डेफिनिशन कंटेंट के फोटो या वीडियो पारंपरिक स्टैंडर्ड रिजोल्यूशन की तुलना में ज्यादा रिजोल्यूशन से लैस होते हैं। इसके इमेज और पिक्चर अधिक स्पष्ट दिखते हैं। कंपनी ने साइबर-शॉट डिजिटल कैमरों और हैंडीकैम कैमकॉर्डर की एक शृंखला लॉन्च की है जिससे भारत में इसे विस्तृत बाजार बनाने में मदद मिलेगी।


सोनी इंडिया कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स की पूरी रेंज के विज्ञापन पर इस वित्तीय वर्ष में 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी जिसमें से 60 करोड़ रुपये केवल डिजिटिंग इमेजिंग उत्पादों पर खर्च किए जाएंगे।


तामागामा के मुताबिक इस वर्ष डिजिटल कैमरा बाजार पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ तकरीबन 12 लाख यूनिट रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘वहीं हैंडीकैम का बाजार पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इस वर्ष 2,20,000 यूनिट होने की उम्मीद है। सोनी कुल बाजार के 75 प्रतिशत हिस्से पर अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहती है।’

Advertisement
First Published - May 9, 2008 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement