facebookmetapixel
Advertisement
Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंगGold silver price today: भू राजनीतिक तनाव कम होने से सोना ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा, चांदी भी चमकीPNB दे रहा FCNR(B) FD पर 6.6% तक ब्याज; जानें SBI, HDFC, ICICI समेत किस बैंक में कितना मिलेगा रिटर्नAirtel के शेयर को आगे क्या दौड़ाएगा? टैरिफ बढ़ोतरी से लेकर डेटा सेंटर तक 5 बड़े ट्रिगर

उत्तम गैल्वा में छह की रुचि

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:10 AM IST

चार इस्पात कंपनियों-आर्सेलरमित्तल, जेएसडब्ल्यू स्टील, जिंदल स्टील ऐंड पावर और वेदांत नियंत्रित ईएसएल स्टील ने कर्ज से दबी उत्तम गैल्वा स्टील खरीदने के लिए अभिरुचि पत्र सौंपे हैं। सूत्रों ने कहा कि इन चार इस्पात कंपनियों सहित कुल छह कंपनियों ने उत्तम गैल्वा में दिलचस्पी दिखाई है। उत्तम गैल्वा के लिए अब तक 9,070.66 करोड़ रुपये मूल्य के दावे स्वीकार किए गए हैं।
अभिरुचि पत्र दाखिल करने की आखरी तारीख 15 दिसंबर थी, जो सात दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी। सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि कंपनियों को समाधान योजना पेश करने के लिए कहा जाएगा। उत्तम गैल्वा के लिए कंपनियों ने ऐसे समय में दिलचस्पी दिखाई है जब इस्पात क्षेत्र में तेजी दिख रही है और कच्चे माल एवं इस्पात की कीमतों के बीच अंतर कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर तक पहुंच गया है। अगर इन कंपनियों ने अपनी समाधान योजनाएं सौंप दीं तो भूषण स्टील, भूषण पावर ऐंड स्टील और एस्सार स्टील के बाद अब उत्तम गैल्वा पर नियंत्रण के लिए लगने वाले दांव पर सबकी नजरें होंगी।
जेएसपीएल के प्रबध्ंा निदेशक वी आर शर्मा ने कहा, ‘उत्तम गैल्वा डाउनस्ट्रीम (उत्पाद तैयार करने वाली) कंपनी है। हम जेएसडब्ल्यू से हॉट रोल्ड कॉइल (एचआरसी) खरीद सकते हैं और इसे कोल्ड रोल्ड एवं गैल्वनाइज्ड उत्पादों में बदल कर इनका आयात कर सकते हैं। हमारी नजर मोटे तौर पर निर्यात पर है।’ उत्तम गैल्वा का विनिर्माण संयंत्र महाराष्ट्र के खोपोली में है और यह न्हावा शेवा और मुंबई बंदरगाहों के नजदीक है। इस लिहाज से कंपनी के संयंत्र निर्यात की दृष्टि से काफी अहम हो जाते हैं।

Advertisement
First Published - January 3, 2021 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement