facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्ट

फ्लिपकार्ट पर बांग्ला और उडिय़ा में भी करें खरीदारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:38 AM IST

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का प्लेटफॉर्म अब बांग्ला और उडिय़ा भाषा को भी सपोर्ट करेगा। यह कदम कंपनी के उस नजरिये का हिस्सा है, जिसमें ऑनलाइन कारोबार को भारतीय भाषाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए ज्यादा समावेशी और पहुंच में बनाया जाना है। फ्लिपकार्ट के ऐप में देश में व्यापक स्तर पर बोली जाने वाली इन दो भाषाओं को जोडऩे से देश भर के ग्राहक अब अपनी स्थानीय भाषा में प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट अब तक अपने प्लेटफॉर्म से भारत की सात भाषाओं को जोड़ चुकी है। ये भाषाएं देश की करीब 75 फीसदी आबादी बोलती है। इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि नए इंटरनेट यूजर आसानी से ई-कॉमर्स को अपना सकें। अन्य भाषाओं में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें डेढ़ साल में अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है।
स्विगी उठाएगी टीकाकरण खर्च
दिग्गज खाद्य तकनीक कंपनी स्विगी ने कहा है कि वह अपने डिलिवरी साझेदारों के टीकाकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। वह देश भर में अपने सक्रिय डिलिवरी साझेदारों के कोविड-19 टीकाकरण का 100 फीसदी खर्च उठाएगी। इस समय स्विगी की करीब 500 शहरों में मौजूदगी है। इसके दो साल से अधिक डिलिवरी साझेदार हैं। स्विगी के मुख्य परिचालन अधिकारी विवेक सुंदर ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान कंपनी डिलिवरी करने वाले महिला एवं पुरुष कर्मचारी देश की जीवनरेखा रहे हैं, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों को जरूरत के समय खाद्य एवं अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति की।

Advertisement
First Published - March 24, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement