facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

शेयरचैट ने सर्किल इंटरनेट का अधिग्रहण किया

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:01 AM IST

विलय-अधिग्रहण के जरिये विस्तार को अपने विस्तार की रणनीति को जारी रखते हुए सोशल मीडिया स्टार्टअप शेयरचैट ने सैफ पार्टनर्स के निवेश वाली कंपनी सर्किल इंटरनेट का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है। इस अधिग्रहण से शेयरचैट को अपने प्लेटफॉर्म पर स्थानीय सामग्री को बेहतर करने में मदद मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में एक गुप्त सौदे के तहत मीम प्लेटफॉर्म मीमर का अधिग्रहण किया था।
ट्िवटर के निवेश वाली कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण के साथ ही सर्किल की 15 सदस्यीय टीम शेयरचैट में शामिल हो जाएगी और वह कंपनी के लिए समुदाय आधारित स्थानीय सामग्री तैयार करने में मदद करेगी।
शेयरचैट के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट डेवलपमेंट ऐंड स्ट्रैटेजिक फाइनैंस) मनोहर चरण ने कहा, ‘इस अधिग्रहण से विभिन्न जगहों तक अपनी पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे हमें एक हाइपरलोकल कंटेंट का माहौल तैयार करने मेंं आसानी होगी ताकि अगले एक अरब इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की सामग्री संबंधी जरूरतों को कहीं अधिक प्रभावी तरीके से समझा जा सके।’ उन्होंने कहा, ‘सर्किल के हाइपरलोकल विस्तार से शेयरचैट के व्यापक उपयोगकर्ता आधार को एक रणनीतिक फायदा मिलेगा। इससे हमें समुदाय आधारित सामग्री के लिए माहौल तैयार करने में परिचालन संबंधी ताकत मिलेगी।’
आईआईटी के पूर्व छात्र शशांक शेखर ने उचित कुमार और गौरव अग्रवाल के साथ मिलकर 2018 में सर्किल की स्थापना करने से पहले शेयरचैट के सामग्री परिचालन का नेतृत्व कर रहे थे। फिलहाल वह शेयरचैट के समग्र सामग्री रणनीति के प्रमुख हैं।
शेखर ने कहा, ‘सर्किल अपने प्रासंगिक एवं हाइपरलोकल सामग्री के जरिये गैर-अंग्रेजी भाषी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए सामग्री उपलब्ध कराते हुए एक अदृश्य पुल के तौर पर उभरी है। हम इसका विस्तार पूरे भारत में करना चाहते हैं और उपयोगकर्ताओं द्वारा सृजित दमदार सामग्री रणनीति के जरिये अन्य रूपों में सामग्री के मॉडल को बदलना चाहते हैं। इसलिए हमें इस सफर में शेयरचैट के अलावा कोई अन्य बेहतर साझेदार नहीं मिल सकता था।’

Advertisement
First Published - August 24, 2020 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement