facebookmetapixel
Advertisement
Laser Power & Infra IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ; जानें GMP, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेटADB ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत को बताया वजहQ1 Preview: अमेरिका से झटका, भारत से सहारा! Sun Pharma, Cipla समेत इन 9 फार्मा शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिशTCS के नतीजों से पहले IT शेयरों में दबाव, Nifty IT फिसला; Infosys, TCS और HCLTech में बिकवालीDL New Rules: महाराष्ट्र में 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम, सरकार के किया बड़ा बदलावFTA Review: 16 साल में 10 गुना बढ़ा व्यापार घाटा! अब FTA बदलने की तैयारी में भारतInsurance Industry में तेजी लौट आई, मई के मुकाबले जून में बड़ा उछालभारत 75 तरह के मसाले बनाता है, फिर भी क्यों पिछड़ रहा है? रिपोर्ट ने बताईं 5 सबसे बड़ी चुनौतियांभारत में 3.9 करोड़ Crypto निवेशकों के बीच RBI की नई चेतावनीIMF Report: भारत की ग्रोथ घटाई, लेकिन दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में बरकरार

टाटा मोटर्स की दूसरी लॉटरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:05 AM IST

नैनो के लॉन्च की शानदार सफलता के बाद टाटा मोटर्स को जश्न मनाने का एक और मौका मिला है।
कंपनी की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ने चार से साढ़े चार महीनों से भी कम के अंतराल में 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जुटा ली है। कंपनी की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ने ऐसे वक्त में सफलता मिली है जब दूसरी कंपनियों के फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं बाजार में परवान नहीं चढ़ पा रही हैं।
पैसे जुटाने में मिली इस सफलता से टाटा मोटर्स को जगुआर-लैंडरोवर के लिए लिया गया ब्रिज लोन चुकाने में मदद मिलेगी। ग्राहकों टाटा मोटर्स की फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में सबसे ज्यादा दिलचस्पी 15 अप्रैल से दिखाई। जब टाटा मोटर्स ने 20,000 रुपये की न्यूनतम रकम पर 11 फीसदी की दर से ब्याज देने का ऐलान किया। इसमें परिपक्व होने की अवधि तीन साल रखी गई है।
11 फीसदी की तिमाही ब्याज दर पर योजना के परिपक्व होने पर सकल प्राप्ति की ब्याज दर 12.83 फीसदी हो जाएगी। कंपनी वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों और टाटा मोटर्स के शेयरधारकों को इसके अलावा 0.5 फीसदी अधिक ब्याज देगी। वैसे अभी भी योजना खुली हुई है लेकिन इस मामले में कंपनी के सामने मुश्किल यही है कि वह डिपॉजिट स्कीम के जरिये अधिकतम 2,700 करोड़ रुपये ही जुटा सकती है। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने इन सभी बातों की पुष्टि की है।
टाटा मोटर्स एक साल की जमा के लिए 10 फीसदी और दो साल की जमा के लिए 10.5 फीसदी की ब्याज की पेशकश कर रही है। इस तरह एक साल की जमा पर सकल प्राप्ति 10.38 फीसदी और दो साल की जमा पर 11.52 फीसदी के हिसाब से बैठेगी।
बजाज कैपिटल के सीईओ अनिल चोपड़ा कहते हैं कि बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की तुलना में टाटा मोटर्स की योजना वाकई में काफी आकर्षक है। जानकारों का मानना है कि टाटा के विश्वसनीय नाम ने भी इस योजना की सफलता में अहम भूमिका अदा की है।
इस साल की शुरुआत में टाटा समूह की एक अन्य कंपनी ने रिटेल नॉन कनर्वटेबल डिबेंचर जारी किया था जो पांच गुना सब्सक्राइब हुआ। फिक्स्ड डिपॉजिट योजना की सफलता ने पिछले साल कंपनी को राइट इश्यू जारी करने के मामले में मिली नाकामी को भुला दिया है।
फिलहाल बाजार में 35 कंपनियां ही ऐसी हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के जरिये बाजार से पैसा उगाह रही हैं। टीवी 18 समूह ने हाल ही में ऐसी ही योजना से 110  करोड़ रुपये जुटाए।
नैनो के बाद कंपनी की एफडी स्कीम को भी मिली कामयाबी
स्कीम से जुटा लिए 2,000 करोड़ रुपये
20,000 रुपये तीन साल के लिए जमा कराइए, 11 फीसदी का ब्याज पाइए

Advertisement
First Published - April 23, 2009 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement