facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदेंStocks To Buy Today: आज खरीदें ये 3 शेयर! Siemens Energy, Chola Fin और EID Parry पर एक्सपर्ट हुए बुलिश; जानें टारगेट और स्टॉप लॉसOpening Bell: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार; IT और वित्तीय शेयरों में खरीदारीReliance Industries को SEBI की चेतावनी, कर्मचारियों की शेयर खरीद-बिक्री पर उठाए सवालCochin Shipyard OFS: सरकार कोचिन शिपयार्ड में बेचेगी हिस्सेदारी, बाजार भाव से सस्ते में मिलेंगे शेयरStocks To Watch Today: Torrent Pharma, Blue Jet Healthcare, RITES समेत इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शन

IndiGo के बेड़े में दूसरा बोइंग 777 विमान शामिल

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 11:23 AM IST
IndiGO

किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो के बेड़े में दूसरा बड़े आकार का बोइंग 777 विमान शामिल हो गया है। कंपनी इस विमान का इस्तेमाल मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर करेगी। एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लगभग 16 से अधिक वर्षों तक छोटे आकार के एयरबस के बेड़े का परिचालन करने के बाद गुरुग्राम की एयरलाइन ने इस साल अपने बेड़े में बी777 विमान शामिल किया है। यह विमान इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस से चालक दल के सदस्यों के साथ पट्टे पर लिया है।

इस विमान का इस्तेमाल वह दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर कर रही है। इंडिगो का टर्किश एयरलाइंस और कुछ अन्य विमानन कंपनियों के साथ कोडशेयर समझौता है।

कोडशेयर व्यवस्था के तहत कोई एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए भागीदार विमानन कंपनियों की उड़ानों के लिए भी बुकिंग कर सकती है। इससे एयरलाइन उन गंतव्यों के लिए भी निर्बाध यात्रा उपलब्ध करा सकती है जहां उसकी मौजूदगी नहीं है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement