facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

इन्फोसिस में चल सकती है वैरिएबल पेमेंट पर कैंची

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:47 PM IST

अमेरिकी बाजारों की खस्ता हालत, कीमतों के लगातार गिरने और चौथी तिमाही में मुनाफे पर जबरदस्त दबाव का असर इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज पर साफ दिख रहा है।
इसी वजह से कंपनी अब अपने कर्मचारियों की वैरिएबल पेमेंट को कम करने की योजना पर विचार कर रही है। कंपनी के एक प्रवक्ता का कहना है कि, ‘इन्फोसिस में वैरिएबल पेमेंट का सिस्टम है। इससे कर्मचारियों की तनख्वाह कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ जाती है।
यह व्यवस्था पूरी तरह से कंपनी, यूनिट और कर्मचारी के अपने प्रदर्शन से जुड़ जाती है।’ प्रवक्ता के मुताबिक इस वजह से जब भी कंपनी अपने लक्ष्य से अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उन्हें मोटी सैलरी मिलती है। लेकिन जब कंपनी का प्रदर्शन आशा के मुताबिक नहीं रहता, तो इसका असर उन पर भी होता है।
कंपनी ने इस वित्त वर्ष में रुपये में होने वाली कमाई के लिए अपना लक्ष्य बढ़ा दिया है, लेकिन डॉलर में होने वाली कमाई को लगातार दूसरी बार कम कर दिया है। हिंदुस्तान की यह दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी के इतिहास में पहली बार उसकी डॉलर में होने वाली कमाई लक्ष्य से 3.7 फीसदी कम हुई है।
साथ ही, कंपनी पिछली तिमाही में 30 नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा तो है, लेकिन उसके कुल ग्राहकों की तादाद 583 रह गई। दूसरी तिमाही में इसके ग्राहकों की तादाद 586 थी। बाजार की खस्ता होती जा रही हालत की वजह से कंपनी की कीमतों और कर्मियों की उत्पादकता कम होती जा रही है।
इस वजह से नए प्रोजेक्ट्स मिलने की रफ्तार कम होती जा रही है और कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स में भी कटौती करती जा रही है। वैसे, स्टैंडर्ड एंड पूअर्स की मानें तो इसका इन्फोसिस के पूंजी प्रवाह पर बहुत कम असर पड़ा है।
कंपनी को आशंका है कि कीमतों पर बढ़ते जा रहे दबाव और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में हो रही उठा-पटक की वजह से चौथी तिमाही में उस पर काफी दबाव रहेगा। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि उसे आने वाले वक्त में कड़े मोल-भाव और प्रोजेक्ट्स में देरी से जूझना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - February 3, 2009 | 11:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement