facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

स्कैंड्रॉन ने क्रिटिकलॉग से मिलाया हाथ, ड्रोन के जरिये होगी सामान की डिलिवरी !

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 7:17 PM IST
Drones
BS

लॉजिस्टिक ड्रोन विनिर्माता स्कैंड्रॉन प्राइवेट लि. और क्रिटिकलॉग इंडिया ने देश के 160 शहरों में ड्रोन के जरिये सामान पहुंचाने के लिये समझौता किया है। स्कैंड्रॉन ने बुधवार को बयान में कहा कि इस सहयोग से अगले दो साल में 500-600 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

क्रिटिकलॉग, पूरे भारत के 160 शहरों में ड्रोन के जरिये एक आपूर्ति केंद्र से दूसरे केंद्र तक डिलिवरी सुविधा मुहैया कराएगी। कंपनी ने कहा कि साझेदारी के तहत, क्रिटिकलॉग ग्राहकों और परिचालन संबंधी कार्यों को संभालेगी तथा स्कैंड्रॉन, ड्रोन से संबंधित सभी कार्यों का प्रबंधन करेगी।

कंपनी ने कहा, ‘क्रिटिकलॉग इंडिया के साथ सहयोग से देश में कंपनियों के बीच (बी2बी) और एक केंद्र से दूसरे आपूर्ति केंद्र में ड्रोन आधारित लॉजिस्टिक सुविधा मिलेगी।’

यह भी पढ़ें : Solar Plants को उपकरण शुल्क से छूट की उम्मीद

स्कैंड्रॉन प्राइवेट लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अर्जुन नायक ने कहा, ‘लॉजिस्टिक में क्रिटिकलॉग की विशेषज्ञता के साथ मिलकर कार्गोमैक्स लॉजिस्टिक ड्रोन की हमारी क्षमता एक अलग मुकाम तक पहुंचाने वाली साबित होगी। इसके साथ ही यह ग्राहकों की सेवा करने और उनकी डिलिवरी आवश्यकता को पूरा करने के लिए नए समाधान प्रदान करने के लिए हमारे लिए नए अवसर पैदा करेगी।’

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement