facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

सत्यम के नए संकटमोचक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:11 AM IST

ए. एस. मूर्ति : मूर्ति को कॉर्पोरेट जगत में एएसएम के नाम से भी जाना जाता है। वे सत्यम के साथ जनवरी 1994 से काम कर रहे है।
100 कर्मचारियों से लेकर 50,000 कर्मचारियों तक के सफर के गवाह रहे हैं मूर्ति। मौजूदा समय में वे मुख्य आपूर्र्ति अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे कंपनी में मानव संसाधन का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए जिम्मेदार है।
एएसएम सत्यम में सभी परिसंपत्ति कारोबारों की समीक्षा भी करते हैं। नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वारंगल) के इस इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस (बेंगलुरु) से स्नातकोतर की उपाधि लेने के बाद टीसीएस में नौकरी की। उपका इस उद्योग में लंबे समय काम का अनुभव है।
होमी खुसरोखान : सिडनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड इकोनॉमिक्स से स्नातक की उपाधि लेने के अलावा उन्होंने भारत में चार्टर्ड अकांउटैंट की योग्यता भी हासिल की। वे दिसंबर, 2008 में टाटा केमिकल्स से बतौर प्रबंध निदेशक सेवानिवृत हुए। वे टाटा की कई कंपनियों के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल रह चुके हैं।
पार्थ एस. दत्ता : इस चार्टर्ड अकाउंटैंट के पास कॉर्पोरेट जगत में 33 वर्ष काम करने का अनुभव है। सबसे पहले उन्होंने डनलप इंडिया लिमिटेड के साथ काम किया, फिर अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में लंबे समय तक पार्थ एस. दत्ता ने कई?पदोन्नति के साथ काम किया। 1998 में उन्होंने मुरुगप्पा समूह में बतौर समूह निदेशक (वित्त) काम शुरू किया।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 1:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement