facebookmetapixel
Advertisement
AI से एक कदम आगे भारत! MEIL और Analog का बड़ा दांव, 50 करोड़ डॉलर तक होगा निवेशरूस ने खोला सस्ते तेल का खजाना! भारत ने जून में खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, LPG में अमेरिका बना नंबर-1अब कोयला खदानों का बेकार मलबा बनेगा कमाई का जरिया! सरकार बना रही नई नीतिEPF से पैसा निकालना अब पहले से आसान! सरकार ने लागू की नई योजनाVB-GRAM G: ग्रामीण मजदूरों की हुई बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाई रोजाना मजदूरीWhatsApp का नया Username फीचर आया, लेकिन कारोबारियों ने क्यों कहा इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा?राम मंदिर दान मामले में SIT को मिला और वक्त, जांच में सामने आ रहे नए खुलासेNepal Tea: भारत ने बदले नियम, नेपाल की चाय फिर पहुंचने लगी भारतीय बाजारChina Imports: चीन से आने वाले 5 उत्पाद सरकार के रडार पर, शुरू हुई बड़ी जांचIndia Japan Summit: जापान के 50 बड़े कारोबारी भारत पहुंचे, निवेश पर होगी अहम चर्चा

संकट में भी परोपकार करेगी सत्यम

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:01 PM IST

मौजूदा संकट के बीच सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज लिमिटेड ने घोषणा की है कि 70 अनाथों को स्थायी घर देने के लिए उनके सहयोगी और परिवारजन फंड उगाही के लिए एक साथ आएंगे।


सत्यम कंप्यूटर के प्रमुख अधिकारी ऐड कोहेन के नेतृत्व में 30 लाख रुपये जुटाने की कवायद शुरू की जाएगी, जिसका इस्तेमाल अनाथ बच्चों के आश्रय के लिए किया जाएगा, जो अभी सीरिया अनाथालय में रह रहे हैं। नागोल गांव में 2006 में शुरू किए गए सीरिया अनाथालय में 10 बच्चे थे, जिसकी संख्या अब बढ़कर 72 हो गई है।

ऐड कोहेन ने कहा, ‘सत्यम पर आए हालिया संकट के बावजूद हमलोग उन लोगों के लिए सोचना बंद नहीं करेंगे, जिनकी समस्याएं हमलोगों से भी बड़ी है।’

उन्होंने कहा कि इस बाबत रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीरिया अनाथालय के बच्चे अपना प्रदर्शन करेंगे।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में अन्य कलाकार भी नि:शुल्क हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम का वेब आयोजन कंपनी के 10 प्रमुख स्थानों पर करने की योजना है।

Advertisement
First Published - January 23, 2009 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement