facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

सांघी भाईयों ने सीएलबी में दायर की याचिका

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:48 AM IST

सांघी समूह के दो प्रवर्तकों रवि सांघी और गिरीश सांघी ने कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) चेन्नई पीठ में याचिका दायर की है।
दोनों सांघी भाईयों ने समूह के अन्य दो प्रवर्तकों और अपने दो बड़े भाईयों आनंद प्रकाश सांघी और सुधीर सांघी को सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एसआईएल)में निदेशक के पद से हटाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।
इस याचिका में सीएलबी से यह भी कहा गया है कि वह प्रतिवादियों और उनके परिवार के सदस्यों को एसआईएल के शेयरों में काम करने या फिर उन पर आरोप लगाने से भी रोके। एसआईएल सीमेंट उत्पादन का कारोबार करता है और उसका गुजरात के कच्छ में संयंत्र है।
यहां तक कि सांघी समूह के प्रवर्तक पारिवारिक मतभेद के चलते अलग हो रहे हैं। समूह प्रवर्तकों का यह आपसी मतभेद हाल में तब खुलकर सामने आया जब बड़े भाईयों ने दोनों छोटे भाईयों के खिलाफा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पहले दोनों बड़े भाई यह भी कह चुके हैं कि वे 25-25 प्रतिशत अपने हिस्से, जो कि समूह की परिसंपत्तियों के रूप में होगा, को लेकर अलग होने को तैयार हैं। छोटे भाईयों ने भी यह बात मानी की समूह में मालिकाना हक में फेर-बदल किया जा रहा है।
वर्ष 1978 में टेक्सटाइल और उससे संबंधित कारोबार के साथ शुरू हुए सांघी समूह ने प्रकाशन (वार्ता तेलुगु और हिंदी दैनिक पत्र), प्लास्टिक, चमड़ा और सीमेंट उत्पादन जैसे कारोबार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। एसआईएल के अलावा समूह की एक और सूचीबध्द कंपनी सांघी पॉलिएस्टर्स लिमिटेड भी है।
सांघी समूह के पास सांघी नगर में 2,600 एकड़ के लगभग जमीन है। सांघी समूह का मुख्य कार्यालय शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। समूह की परिसंपत्तियां लगभग 10,000 करोड़ रुपये की कीमत के बराबर होंगी। समूह के एक प्रवर्तक गिरीश सांघी कांग्रेस से राज्य सभा सांसद भी हैं।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement