facebookmetapixel
Advertisement
क्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: अच्छी शुरुआत के बाद तेजी कायम, सेंसेक्स 76,600 के पार; IT और ऑटो में खरीदारीडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

रोल्टा के शेयरों पर गिरी अफवाह की गाज

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:37 PM IST

बाजार में फैली अफवाहों ने मंगलवार को मुंबई की आईटी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी रोल्टा के शेयरों को धराशायी कर दिया। इसके कारोबार में 60 फीसदी तक की गिरावट आई।


हालांकि कंपनी ने उसके बारे में फैलाई गई ऐसी अफवाहों का खंडन कर दिया , फिर भी इसका शेयर 17.75 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी के बारे में ऐसी अफवाह फैल गई कि इसके प्रमोटर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

इसके अलावा स्वतंत्र निदेशकों के इस्तीफे को लेकर भी अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ ब्रोकरों ने यह भी कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) में से एक गोल्डमैन सैक्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। गोल्डमैन सैक्स के पास रोल्टा में गोल्डमैन सैक्स मॉरीशस के जरिये 3.49 फीसदी हिस्सेदारी या 56 लाख से अधिक शेयर है।

जब रोल्टा इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के. के. सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हालांकि मैं खासकर निवेशकों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि फिडेलिटी ने हमसे कहा है कि वह कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5 फीसदी से बढ़ा कर 7 फीसदी करना चाहती है।’

प्रमोटर के. के. सिंह की कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी है और एफआईआई की इसमें 24 फीसदी की हिस्सेदारी है। कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले कुछ एफआईआई में क्रेडिट सुइसे सिंगापुर, एलआईसी और फिडेलिटी प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2009 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement