facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

आतंक नहीं मंदी के कारण घटे कमरों के किराये

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:48 AM IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाई मंदी ने भारतीय होटल उद्योग की कमाई में तो पहले से ही सेंध लगा रखी है, जबकि बेंगलुरु के हॉस्पिटालिटी क्षेत्र का मानना है कि साथ ही हाल ही में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी हो सकती है।
बेंगलुरु की एक ट्रैवल एजेंसी के अधिकारी ने बताया, ‘बेंगलुरु कभी भी पर्यटन स्थल नहीं रहा है। यहां ज्यादातर लोग कारोबार के सिलसिले में ही आते हैं। पिछले साल के मुकाबले डीलक्स और सुपर डीलक्स होटलों के किराए में 15-20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।’
शहर में हॉस्पिटालिटी क्षेत्र की सभी दिग्गज कंपनियों के होटल हैं। इनमें ताज, द लीला पैलेस, रॉयल ऑर्किड, इस्टा होटल और विंडसर शेराटन भी शामिल हैं। बेंगलुरु के सभी होटलों में करीब 1500 डीलक्स कमरे हैं। सुपर डीलक्स कमरों का किराया 30,000 रुपये से शुरू होकर 1 लाख रुपये प्रति रात्रि है। जबकि डीलक्स कमरों का किराया 15,000-25,000 रुपये के बीच होता है।
भारत में रमाडा ब्रांड के तहत भारतीय होटल कारोबार में आने वाले विंडम होटल समूह के निदेशक (अंतरराष्ट्रीय विकास) सुनील माथुर ने बताया, ‘हो सकता है कि कारोबार में आई गिरावट के कारण कुछ सुपर डीलक्स होटल किराया कम करें। कारोबार श्रेणी में गिरावट आई है। मध्यम श्रेणी वाले होटलों के कारोबार पर हो सकता है कि कोई असर नहीं पडे, लेकिन बड़े खिलाड़ियों को दाम घटाने पड़ सकते हैं।’
हिल स्टेशनों वाले होटलों को छोड़ दे तो देश भर के होटल 1 अक्टूबर से 30 सितंबर के बीच दाम तय करते हैं। राज ट्रैवल वर्ल्ड के अधिकारी योगेश सालस्कर ने कहा, ‘आम तौर पर इस दौरान सभी होटलों में अक्टूबर के आसपास किरायों में 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलती है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ है। किराया घटाने के बजाय कुछ होटलों ने ग्राहकों को 10-15 फीसदी की छूट और कई आकर्षक ऑफर देने शुरु किए हैं।’
बेंगलुरु के होटलों के लिए शहर में कम लोगों का आना सबसे बड़ी चिंता का सबब है। सुपर डीलक्स और डीलक्स होटलों के 50-60 फीसदी कमरों की ही बुकिंग हुई है। जबकि पिछले साल इसी समयावधि में यह आंकड़ा 75-80 फीसदी था।

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 3:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement