facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

आरएमजेड को सीपीपीआईबी, मित्सुई सौदों को लेकर उम्मीद बरकरार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:15 PM IST

बु्रकफील्ड ऐसेट मैनेजमेंट के साथ 15,000 करोड़ रुपये के समझौते के बाद बेंगलूरु स्थित प्रॉपर्टी डेवलपर आरएमजेड वाणिज्यिक परिसंपत्तियों के लिए जल्द ही कनाडा की सबसे बड़ी पेंशन फंड प्रबंधक कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) और जापान की मित्सुई के साथ सौदे कर सकती है।  हालांकि इन दोनों समझौतों पर हस्ताक्षर इस साल मार्च में होने थे, लेकिन लॉकडाउन और देश से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही प्रभावित होने की वजह से इनमें विलंब हुआ था। आरएमजेड और सीपीपीआईबी चेन्नई में आरएमजेड की परिसंपत्तियों के लिए और मित्सुई के  साथ समझौते की योजना बना रही थीं।
पिछले साल खबरों में कहा गया था कि मित्सुई और सीपीपीआईबी 1,200-1,500 करोड़ रुपये के दायरे में समान मात्रा में निवेश की संभावना तलाश रही थीं।
आरएमजेड के चेयरमैन राज मेंडा के अनुसार, यह सौदा मूल योजना के मुकाबले ऊंची कीमतपर होगा और इसमें सिर्फ चेन्नई तथा बेंगलूरु के अलावा कई और शहर भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘सौदों का आकार बढ़ सकता है। शुरू में यह चेन्नई और बेंगलूरु तक ही था, लेकिन हम उन शहरों में भी निवेश करना चाहते हैं जहां हम मौजूद हैं।’ सीपीपीआईबी और मित्सुई से इस बारे में प्रतिक्रियाएं हासिल नहीं की जा सकी हैं।
आरएमजेड ने हाल में बु्रकफील्ड के लिए 15,000 करोड़ रुपये में अपना 1.25 करोड़ वर्ग फुट पोर्टफोलियो बेचा है। यह सौदा मेंडा परिवार के स्वामित्व वाली को वर्किंग फर्म कोवक्र्स से भी जुड़ा हुआ है।

Advertisement
First Published - December 14, 2020 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement