facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआई

आइकिया के लिए खुदरा विक्रेताओं ने कसी कमर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:51 AM IST

दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर खुदरा विक्रेता आइकिया द्वारा भारत में अपने दूसरे सबसे प्रमुख स्टोर के साथ मुंबई में प्रवेश करने से होमटाउन (फ्यूचर ग्रुप), होमस्टॉप (शॉपर्स स्टॉप से) और होम सेंटर (लैंडमार्क ग्रुप) जैसे संगठित भागीदारों को अपनी पेशकशों में फिर से बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
आउटलेट पर भीड़-भाड़ रोकने के लिए शुक्रवार को नवी मुंबई का आइकिया स्टोर पंजीकृत आगंतुकों के लिए ही खोला गया। उद्योग के सूत्रों ने कहा कि मुंबई क्षेत्र में इस प्रमुख स्टोर की शुरुआत ने संगठित भागीदारों को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में विस्तार करने के लिए विवश किया है जिससे वे किफायती दामों के व्यापक फर्नीचर उपभोक्ताओं तक पहुंच बना सकें।
टेक्नोपार्क के चेयरमैन अरविंद सिंघल ने कहा कि कामकाज वाली बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए बेंगलूरु, हैदराबाद और दिल्ली जैसे अन्य बड़े शहरों के अलावा मुंबई संगठित भागीदारों के लिए उपभोग का एक प्रमुख केंद्र है। इन शहरों की इस आबादी में वे लोग शामिल जो नए डिजाइन और साज-सामान आजमाने के लिए तत्पर हैं और ऑनलाइन खरीदारी के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में से कई के पास प्रयोज्य आय तो है, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण विवश होते हैं। आगामी क्रिसमस सीजन के दौरान खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए छूट पहले से ही शुरू की जा चुकी है। होमटाउन ने ऑनलाइन पर अपनी होम फर्नीचर रेंज पर 60 प्रतिशत तक छूट की पेशकश के साथ अपने क्रिसमस सीजन की बिक्री शुरू कर दी है। फ्यूचर ग्रुप के अधिकारियों का कहना है कि घर से काम करने वाले फर्नीचर के साथ-साथ घर के जरूरी फर्नीचर की काफी ज्यादा मांग हैं, क्योंकि लोगों ने घरों से बाहर जाना सीमित कर दिया है। वर्ष 2021 के दौरान अगले कुछ महीनों में टीके की घोषणा किए जाने तक यह प्रवृत्ति तक जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 18, 2020 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement