facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Reliance Industries Q4 FY25 Results: रिलायंस के नतीजों में दिखेगा कारोबार का संतुलन, जियो-रिटेल बने मजबूत स्तंभ

Advertisement

आरआईएल ने शुक्रवार को एक्सचेंजों को बताया कि कंपनी चौथी तिमाही के नतीजे 25 अप्रैल को पेश करेगी। 

Last Updated- April 20, 2025 | 10:09 PM IST
Reliance Industries Limited

विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के नतीजे कमजोर रह सकते हैं। हालांकि कंपनी के दूरसंचार और रिटेल व्यवसायों में मजबूत वृद्धि से उसके ऑयल टू केमिकल्स (ओ2सी) सेगमेंट में कमजोरी की भरपाई हो सकती है। आरआईएल ने शुक्रवार को एक्सचेंजों को बताया कि कंपनी चौथी तिमाही के नतीजे 25 अप्रैल को पेश करेगी। 

ब्लूमबर्ग के सर्वे के अनुसार 16 विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए 2.42 लाख करोड़ रुपये के समेकित राजस्व (सालाना आधार पर 2.5 फीसदी तक अ​धिक) और 10 विश्लेषकों ने शुद्ध समायोजित आय 18,517 करोड़ रुपये (एक साल पहले के मुकाबले 2.5 फीसदी कम) रहने का अनुमान जताया है। 

देश का सबसे ज्यादा विविधता वाले समूह तीन मुख्य व्यवसायों – तेल से लेकर रसायन (ओ2सी), रिटेल और दूरसंचार से जुड़ा है। उसके ओ2सी व्यवसायों में में रिफाइनिंग, फ्यूल-रिटेलिंग और पेट्रोकेमिकल शामिल हैं। वह तेल एवं गैस अन्वेषण कारोबार से भी जुड़ी है। 

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने 7 अप्रैल की रिपोर्ट में कहा, ‘हमको उम्मीद है कि आरआईएल तिमाही आधार पर सपाट आय (18,400 करोड़ रुपये) दर्ज कर सकती है, क्योंकि उसकी ओ2सी आय डीजल क्रैक्स/पॉलिएस्टर मार्जिन पर दबाव से प्रभावित हो सकती है। लेकिन उसे तिमाही के दौरान रुपये में आई गिरावट का फायदा मिल सकता है।’

शोध फर्म का मानना है कि वित्त वर्ष की शुरुआत में टैरिफ वृद्धि के कारण दूरसंचार एबिटा में अनुमानित 15 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि होगी, जबकि रिटेल व्यवसाय के एबिटा में 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि होगी, हालांकि मौजूदा अस्थिरता की वजह से रिटेल के बारे में अनुमान लगाना कठिन है।

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का कहना है कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले समूह के लिए समेकित एबिटा सालाना आधार पर 2 फीसदी बढ़कर 43,409 करोड़ रुपये रह सकता है। चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 18,376 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो सालाना आधार पर 4 फीसदी कम है। 

दूसरी तरफ, दौलत कैपिटल ने आरआईएल का एबिटा सालाना आधार पर 0.9 फीसदी तक घटकर 42,244 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है जबकि कर बाद लाभ (पीएटी) एक साल पहले के मुकाबले 8.4 फीसदी घटकर 17,359 करोड़ रुपये रह सकता है।

आरआईएल के लिए चिंता का मुख्य विषय ओ2सी सेगमेंट का प्रदर्शन है क्योंकि इसमें कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, विशेष रूप से ईथेन की कीमतों में तिमाही आधार पर 28 प्रतिशत की वृद्धि तथा पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कीमतों में गिरावट या स्थिरता के कारण मार्जिन पर दबाव पड़ने की आशंका है।

इसके विपरीत, रिलायंस जियो और रिटेल कारोबार मजबूत प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने 6 अप्रैल के एक नोट में कहा कि डिजिटल सेवाओं से एबिटा में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें जुलाई 2024 की शुल्क बढ़ोतरी का प्रभाव शामिल है। ओ2सी सेगमेंट का एबिटा सालाना आधार पर 11 फीसदी घट सकता है। लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 3 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है। वहीं ईऐंडपी व्यवसाय का एबिटा सालाना आधार पर 6 फीसदी घट सकता है और तिमाही आधार पर इसमें 5 फीसदी की गिरावट आ सकती है। 

पूरे वर्ष के आधार पर गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में आय की रफ्तार तेज हो सकती है, क्योंकि सभी सेगमेंट में वृद्धि से उसे मदद मिल सकती है। 

Advertisement
First Published - April 20, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement