facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

होटल नहीं, घर पर ही सुकून

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:42 AM IST

पिछले सप्ताह ताज और ओबेरॉय होटल में हुए आतंकी हमलों से कंपनियों के कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है।


कंपनियां या तो अपने कार्यक्रम बदल रही हैं या अपने कॉन्फ्रें स हॉल में बैठकें आयोजित कर रही हैं। हालांकि कुछ भारतीय कंपनियां इस घटना से कारोबार पर ज्यादा असर पड़ने की बात को नकार रही हैं।

आदित्य बिड़ला समूह के पास सभी सुविधाओं से युक्त कॉन्फ्रें स हॉल हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर गु्रप कॉन्फ्रें स और बैठकें उनके वर्ली कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में ही आयोजित की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि जब हम लोग निवेशकों की बैठक आयोजित करते हैं, तो सुविधा के लिए हमलोग होटलों को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन हमले के बाद अपने परिसर को तवज्जो दे  रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने वाली एक कंपनी ने बताया कि  26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ सेमिनार आयोजित होना था, जिसमें निवेश के कई मसलों पर बात होनी थी।

लेकिन मुंबई में हुई घटना की वजह से उसे टाल दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पुअर ने उम्मीद जताई है कि इससे अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, हालांकि कॉरपोरेट कॉन्फ्रेंस और इवेंटों के आयोजन के दूसरे विकल्पों पर जरूर गौर किया जाएगा।

सन फार्मा के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी ज्यादातर बोर्ड बैठक  और अन्य आंतरिक बैठक  कंपनी परिसर में ही होती है। लेकिन इस घटना ने होटलों पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - December 5, 2008 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement