आंध्र प्रदेश पेपर मिल्स ने सेनवेट में हालिया कटौती का फायदा अपने ग्राहकों को देते हुए एक्स मिल पेपर की कीमतों में 1,450-2,000 रुपये प्रति टन की कमी करने की घोषणा की है।
इसके अलावा दूसरी कंपनियां भी ऐसा ही करने लगी हैं। जे.के. पेपर ने भी अपने उत्पादों की कीमतों में 1,500 से 1,800 रुपये प्रति टन की कमी की है।