facebookmetapixel
Advertisement
FCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यातMeta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्तेStock Market Update: शेयर बाजार में हल्की तेजी! Sensex 100 अंक चढ़ा, Nifty 24,100 के करीब; Adani Enterprises-IndiGo बने सबसे बड़े लूजरपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ाअब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावा

मंदी ने बिगाड़ा बालाजी का जायका

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:40 AM IST

खाने पीने का सामान बनाने वाली कंपनियों पर भी मंदी का असर पड़ रहा है। देश में स्नैक्स बनाने वाली नामी कंपनी बालाजी वैफर्स प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री में भी मंदी सेंध लगा रही है।


दिवाली के बाद से कंपनी की बिक्री में 20 फीसदी तक की गिरावट आई है।घटी बिक्री से परेशान कंपनी ने मंदी से निपटने के लिए सप्ताह में अपने काम के घंटे भी घटाए हैं।

बालाजी के तमाम संयंत्रों में हफ्ते में अब केवल चार दिन ही उत्पादन किया जाएगा। कंपनी ने पिछले दिनों अपने कारोबार में विस्तार किया था। उसने खास तौर पर राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अपने कारोबार को बढाया है।

कंपनी ने इस साल जून में दक्षिणी गुजरात के वलसाड में 35 एकड़ भूमि पर अपनी एक प्रसंस्करण इकाई भी लगाई है, जिससे उसकी उत्पादन क्षमता में अच्छा खासा इजाफा हो गया है।

कंपनी ने गुजरात, राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र में मांग में आ रही तेजी को पूरा करने के लिए तकरीबन 100 करोड़ रुपये का निवेश किया था। लेकिन अब उसे इस निवेश से रिटर्न मिलना मुश्किल लग रहा है।

बालाजी के निदेशक केयूर विरानी ने क हा कि सामान्य तौर पर शादी-विवाह के समय में उनकी बिक्री में 5 से 10 फीसदी की गिरावट आती है क्योंकि इस समय आवश्यकताएं कुछ कम हो जाती है,

लेकिन दिवाली के बाद तो बिक्री के आंकड़े 15 से 20 फीसदी कम हो गए हैं। विरानी ने बिक्री में आई गिरावट के लिए सीधे तौर पर मंदी को जिम्मेदार ठहराया।

विरानी ने कहा कि हम इस कठिन कारोबारी हालात से निपटने केलिए अपने काम के घंटों में कटौती का रास्ता अपना रहे हैं। बालाजी के राजकोट इकाई में प्रति घंटे 1,200 किलोग्राम स्नैक्स का उत्पादन होता है जबकि वलसाड इकाई की उत्पादन क्षमता प्रति घंटे 2,400 किलोग्राम है।

फिलहाल हर ओर खराब हालात को देखते हुए कंपनी सिर्फ घरेलू बाजार पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित क र रही है और बाजार सुधरने पर वैश्विक स्तर पर भी कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - December 10, 2008 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement