facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड

निजी लेबलों को मंदी से मिल गया सहारा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:01 AM IST

वैश्विक संकट के कारण भले ही कंपनियां उत्पादन घटाने, वेतन में कटौती और छंटनी के लिए बाध्य हो रही हैं, लेकिन इस मंदी ने ऐसे रिटेलरों की चांदी कर दी है, जिन्होंने निजी लेबल बाजार में पेश किए हैं।


विमानन, रियल एस्टेट और वाहन क्षेत्रों में कंपनियों की ओर से वेतन में कटौती किए जाने के बाद उपभोक्ता सस्ते उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं जिससे निजी लेबलों की बिक्री में इजाफा हो रहा है।

विशाल रिटेल के अध्यक्ष अंबीक खेमका ने कहा, ‘पिछले तीन महीनों में हमारे स्टोरों में निजी लेबलों की बिक्री 25 फीसदी तक बढ़ी है। फूड एवं ग्रॉसरी सेगमेंट में निजी लेबल के तहत नूडल्स, शीतल पेय, पापड़ और मिनरल वाटर की बिक्री मैगी, पेप्सी और लेज एवं बिसलरी जैसे ब्रांडेड उत्पादों की तुलना में काफी बढ़ी है।’

कंपनियां निजी लेबलों को पेश करने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आ रही हैं, क्योंकि ब्रांडेड उत्पादों पर जहां मार्जिन 10 फीसदी है वहीं लिजी लेबलों का मार्जिन 30 फीसदी से भी अधिक हो सकता है।

पिछले महीने फ्यूचर समूह अपने फ्यूचर ब्रांड के साथ एफएमसीजी, कंज्यूमर डयूरेबल और परिधान सेगमेंट में दस्तक देने की घोषणा कर चुका है।

समूह को 2012 तक अपने कुल राजस्व का एक-तिहाई राजस्व निजी लेबल की बिक्री से प्राप्त होने की उम्मीद है।

टेक्नोपैक के चेयरमैन अरविंद सिंघल कहते हैं, ‘लोग ब्रांडेड खाद्य उत्पाद या सेब जैसे महंगे फल खरीदना बंद नहीं करेंगे, लेकिन अपने घटे हुए वेतन में अपना खर्च निकालने की कोशिश के तहत वे सस्ते उत्पादों को अपने मासिक बजट में शामिल अवश्य करेंगे।’

आरपीजी समूह के स्पेंसर्स डेली ने अपने निजी लेबलों की बिक्री में पूर्व तिमाहियों की तुलना में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है।

स्पेंसर्स डेली मुख्य तौर पर संपन्न तबके के लोगों के बीच लोकप्रिय है। कंपनी ने अगले दो साल में 35 फीसदी राजस्व निजी लेबलों की बिक्री से जुटाने की योजना बनाई है।

इसे ध्यान में रख कर कंपनी ने निजी लेबलों का  स्टॉक बढ़ाना शुरू कर दिया है। कई कंपनियों ने सस्ते उत्पाद उतारने शुरू कर दिए हैं।

फूड प्रोसेसिंग यानी खाद्व संवर्द्धन कंपनी पारले एग्रो ने कम कीमत वाली कैंडी पेश कर बाजार में अपना दबदबा बढ़ाने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - December 8, 2008 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement