facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: USFDA की कार्रवाई से Dabur दबाव में, Airtel का बड़ा प्लान; इन शेयरों में आज दिख सकती है तेज हलचलथोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआई

आरकैप को सहायक फर्मों के लिए मिली 10 और बोली

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:38 AM IST

कर्ज से लदे अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस कैपिटल को अपनी सहायक कंपनियों के लिए एसबीआई लाइफ समेत 10 और निवेशकों से बोली मिली है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस महीने ऋणपत्रधारकों की समिति ने अभिरुचि पत्र जमा कराने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर कर दी थी।
सूत्रों ने कहा, रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्तियोंं के लिए 10 नई बोली के साथ कुल बोली 70 पर पहुंच गई है। भारतीय स्टेट बैंक की सहायक एसबीआई लाइफ ने भी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
जापान की बीमा कंपनी निप्पॉन लाइफ के साथ संयुक्त उद्यम वाली कंपनी रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस की चुकता पूंजी 30 सितंबर को 1,196 करोड़ रुपये थी। बीमा कंपनी के पास सितंबर के आखिर में 21,912 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति थी और कंपनी ने 35 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था।
रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्तियों का मुद्रीकरण ऋणपत्रधारकों की समिति और डिबेंचर ट्रस्टी विस्ट्रा आईटीसीएल इंडिया ने शुरू किया था, जिसकी हिस्सेदारी फर्म के कुल बकाया कर्ज ेमें 93 फीसदी है। कंपनी के ऊपर करीब 20,000 करोड़ रुपये बकाया है। अभिरुचि पत्र जमा कराने की तारीख 1 दिसंबर थी। लेनदार की सहायक  एसबीआई कैपिटल और जेएम फाइनैंंशियल को कुल 60 बोली मिली थी। सहायक कंपनियों रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, रिलायंस सिक्योरिटीज, रिलायंस फाइनैंशियल लिमिटेड और रिलायंस एआरसी में रिलायंस कैपिटल की हिस्सेदारी के लिए बोली मंगाई गई है।

Advertisement
First Published - December 22, 2020 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement