facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

छोटे व्यापारियों को डिजिटल बना रही रेजरपे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 10:46 AM IST

सिंगापुर सॉवरिन वेल्थ फंड जीआईसी और सिकोया कैपिटल से 10 करोड़ डॉलर की मोटी रकम जुटाने के बाद नवगठित फिनटेक यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर मूल्यांकन वाली कंपनी) रेजरपे छोटे कारोबारियों के डिजिटलीकरण में मदद करने के लिए बड़ा दांव लगा रही है।
कंपनी बीमा से लेकर क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट वाले कई उत्पाद लॉन्च कर रही है। ये भारत में छोटे कारोबारियों के बीच अगले चरण डिजिटल विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। बेंगलूरु की यह कंपनी 2021 के अंत तक 50 अरब डॉलर टीपीवी (कुल भुगतान मात्रा) हासिल करने की योजना बना रही है। रेजरपे ने अपने प्रमुख कार्यक्रम एफटीएक्स में नए उत्पादों केा लॉन्च किया है और इन उत्पादों का उद्देश्य लघु एवं मझोले कारोबारियों की तेजी से वापसी करना है। इन समाधानों से उन्हें अपने कारोबार के वित्तीय संचालन को सुगम एवं चुस्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे उनकी भुगतान एवं कारोबारी बैंकिंग संबंधी जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगा।
भरोसे के अभव में आमतौर पर नए व्यापारियों को स्थापित व्यापारियों के मुकाबले चेकआउट पेज पर 30 फीसदी कार्ट को खोना पड़ता है। इसके आवा उनके 90 फीसदी से अधिक ऑर्डर सीओडी यानी कैश ऑन डिलिवरी वाली होती है जिससे व्यापारियों के मुनाफे को नुकसान पहुंचता है। रेजरपे ट्रस्टेड बैज ग्राहकों को यह जानने में मदद करता है कि कारोबारी भरोसेमंद और विश्वसनीय है।
यह बैज भुगतान गेटवे प्रदाताओं के बीच अपनी तरह की अनोखी सुविधा है जो ग्राहक के भुगतान अनुभव पर काफी प्रभाव डाल सकता है। इससे व्यापारियों को काफी ऑर्डर हासिल करने में मदद मिल सकती है। इस बैज को रेजरपे चेकआउ पर प्रदर्शित किया जाएगा और यह उन चुनिंदा कारोबारियों के लिए उपलब्ध होगा जिन्हें रेजरपे और उसके ग्राहकों द्वारा भरोसेमंद माना जाता है।
रेजरपे के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी हर्षिल माथिर ने कहा, ‘अधिकतर ग्राहक छोटी-मोटी वेबसाइट के बजाय एमेजॉन या फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करना इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वे बड़े ब्रांड हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह विश्वसनीय बैज ग्राहकों को ऐसे छोटे-मोटे कारोबारियों को तलाशने में मदद करेगा जिनका काम करने का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।’
भारत में लगभग 70 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता पहले से ही मौजूद हैं और इनमें से करीब 30 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता स्थानीय भाषाओं में बातचीत करना पसंद करते हैं। ग्राहकों को स्थानीय भाषा में भुगतान का अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी ने गैर-अंग्रेजी भाषी हजारों व्यापारियों और गांव एवं कस्बों के ग्राहकों के लिए एक बहुभाषी चेकआउट पेज तैयार किया है।

Advertisement
First Published - December 20, 2020 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement