facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

रैनबैक्सी को लगेगी 3 अरब रुपये की चपत!

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:44 PM IST

दिग्गज दवा कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेट्रीज को लगभग 300 करोड़ रुपये की चपत लगने की आशंका है।


विश्लेषकों के अनुसार ग्लैक्सो स्मिथलाइन की माइग्रेन की दवा इमिट्रैक्स के जेनेरिक संस्करण को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की मंजूरी नहीं मिलने से उठाना पड़ सकता है।

एंजेल ब्रोकिंग के फार्मा विश्लेषक सरबजीत कौर ने बताया, ‘इमिट्रैक्स के जेनेरिक संस्करण को रैनबैक्सी को इस साल की आखिरी तिमाही के अंत तक अमेरिकी बाजार में उतारना था।

लेकिन कंपनी इस निर्धारित समय सीमा में इसका जेनेरिक संस्क रण पेश करने में नाकामयाब रही। इस कारण कंपनी को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।’

रैनबैक्सी को पिछले साल जनवरी में इमिट्रैक्स के जेनेरिक संस्करण को बाजार में उतारने का अधिकार मिला था। रैनबेक्सी को यह अधिकार ग्लैक्सो स्मिथलाइन के साथ कानूनी लड़ाई के बाद मिला था। इस के तहत रैनबैक्सी 180 दिनों के लिए अमेरिका में इमिट्रैक्स की बिक्री कर सकती थी।

इसके बाद रैनबैक्सी ने घोषणा की थी कि वह दिसंबर में 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम और 100 मिलीग्राम की श्रेणी में यह दवा बाजार में उतारेगी।

हालांकि, यूएसएफडीए की मंजूरी नहीं मिलने के कारण रैनबैक्सी अभी तक इस दवा को बाजार में नहीं उतार पाई है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि इमिट्रैक्स का सालाना बाजार 50 अरब रुपये का है।

प्रभुदास लीलाधर रिसर्च के प्रमुख (शोध) रंजीत कपाड़िया ने कहा, ‘रैनबैक्सी अभी तक इस दवा को अमेरिकी बाजार में नहीं उतार पाई है। फरवरी 2009 में कंपनी को मिली अवधि भी समाप्त हो रही है। इस कारण कंपनी को 250 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।’

रैनबैक्सी के प्रवक्ता ने बताया, ‘कंपनी इस दवा को अमेरिकी बाजार में उतारने के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी का इंतजार कर रही है।’

पिछले साल सितंबर में यूएसएफडीए ने कंपनी की 30 दवाओं की अमेरिका में बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। कंपनी ने साफ कर दिया कि इमिट्रैक्स उन 30 दवाओं की सूची में शामिल नहीं है।

Advertisement
First Published - January 2, 2009 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement