रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड ने कहा कि उसने अपने दवा ‘ ग्लाइडेल वेफर’ के विपणन एवं वितरण के लिए अमरीका की बायोप्रो फार्मास्युटिकल्स इंक के साथ एक विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है।
रैनबैक्सी के उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निदेशक (एशिया एवं सीआईएस) संजीव आई दानी ने बताया कि लाइसेंसिंग समझौते के बाद दवा को पेश किए जाने की मंजूरी के चलते रैनबैक्सी कैंसर खंड में अपनी स्थिति को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि हमें उक्त जीवनरक्षक दवाई को भारतीय मरीजों को पेश करते हुए खुशी हो रही है।