कंपनियां

Ram mandir inauguration: अयोध्या जाने के लिए अब केवल 1622 रुपये देकर बुक करें फ्लाइट

Ram Mandir Pran Pratishtha : SpiceJet अयोध्या और अन्य डेस्टिनेशन के लिए 1,622 रुपये से शुरू होने वाले हवाई किराए के साथ उड़ानों की पेशकश कर रही हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- January 22, 2024 | 7:01 PM IST

SpiceJet ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के उत्सव समारोह के साथ, नॉन-स्टॉप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए हवाई किराए पर “स्पेशल सेल” शुरू की है।

एयरलाइंस अयोध्या और अन्य डेस्टिनेशन के लिए 1,622 रुपये से शुरू होने वाले हवाई किराए के साथ उड़ानों की पेशकश कर रही हैं। इसके अलावा ऐड-ऑन पर अतिरिक्त छूट उपलब्ध है।

एयरलाइंस ने X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का जश्न मनाने के लिए स्पाइसजेट 1,622 रुपये के हवाई किराए और ऐड-ऑन पर 30% तक की छूट के साथ एक स्पेशल सेल की पेशकश कर रहा है। #SpiceJetSale”

स्पाइसजेट ने एक प्रेस रिलीज में कहा, “ऑफर में दिए गए प्रोमो कोड का उपयोग करके बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी यात्रा की तारीख को आसानी से बदलें।” बिक्री सीमित है और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर है। ऑफर के लिए यात्रा की तारीखें 22 जनवरी से 30 सितंबर के बीच हैं।

1 फरवरी से स्पाइसजेट चेन्नई, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, पटना और दरभंगा जैसे प्रमुख शहरों को अयोध्या से जोड़ेगी। सिलेक्टेज इन्वेंट्री के साथ इन उड़ानों पर विशेष ऑफर लागू है।

स्पाइसजेट हवाई किराया डील के बारे में मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • यह सेल 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी, जिसमें 22 जनवरी से 30 सितंबर के बीच की यात्रा शामिल होगी। स्पाइसजेट की वेबसाइट पर पूरी जानकारी पाएं।
  • यह ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की विशिष्ट एकतरफ़ा उड़ानों के लिए मान्य है। सीमित सीटें हैं, इसलिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।
  • यह सौदा विशेष किरायों को छोड़कर विशेष रूप से बचत किरायों पर लागू होता है। यह ग्रुप बुकिंग के लिए लागू नहीं है.
  • आप सेल के तहत की गई बुकिंग के लिए रिफंड प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन कैंसिलेशन शुल्क लागू होगा। इस डील को अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।
  • डील हासिल करने के लिए, स्पाइसजेट वेबसाइट, ऐप्स या चुनिंदा ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से अपनी उड़ानें बुक करें, जैसा कि गुरुग्राम स्थित एयरलाइन द्वारा बताया गया है।
First Published : January 22, 2024 | 7:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)