बाजार

इस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेल

इस लिस्ट की पहली कंपनी है रिद्धि स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड, जबकि दूसरी कंपनी का नाम बेजल इंटरनेशनल लिमिटेड है

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- February 15, 2026 | 4:17 PM IST

Bonus Issue: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही हैं। BSE पर मौजूद आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इन दोनों कंपनियों ने बोनस इश्यू के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। निवेशकों के लिए यह जरूरी है कि वे तय तारीखों पर शेयर होल्डिंग की स्थिति समझ लें, ताकि उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिल सके।

इस लिस्ट की पहली कंपनी है रिद्धि स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड। इसका सिक्योरिटी कोड 540082 है और सिक्योरिटी नेम RSTL है। कंपनी ने 17 फरवरी 2026 को एक्स-डेट घोषित किया है। इसी दिन इसकी रिकॉर्ड डेट भी 17 फरवरी 2026 तय की गई है। कंपनी 1:2 के अनुपात में बोनस इश्यू दे रही है। इसका मतलब है कि निवेशक के पास जितने शेयर होंगे, हर दो शेयर पर उसे एक अतिरिक्त शेयर बोनस के रूप में मिलेगा।

वहीं दूसरी कंपनी बेजल इंटरनेशनल लिमिटेड है। इसका सिक्योरिटी कोड 539946 है और सिक्योरिटी नेम BAZELINTER है। इस कंपनी की एक्स-डेट 18 फरवरी 2026 रखी गई है, जबकि रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2026 तय की गई है। कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू दे रही है। यानी निवेशक को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा।

Also Read: यह बदलाव अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते और दुनिया भर में आर्थिक चिंताओं के कम होने की वजह से आया

बोनस इश्यू से निवेशकों को क्या फायदा

बोनस इश्यू में कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर मुफ्त में देती है। इसके लिए निवेशक को अलग से कोई भुगतान नहीं करना होता। हालांकि, बोनस शेयर पाने के लिए जरूरी है कि निवेशक रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर अपने डीमैट खाते में रखे। एक्स-डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशकों को इस बार का बोनस नहीं मिलेगा।

इस हफ्ते तय की गई तारीखों के अनुसार, रिद्धि स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड के मामले में एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन यानी 17 फरवरी 2026 है। वहीं बेजल इंटरनेशनल लिमिटेड के लिए एक्स-डेट 18 फरवरी 2026 और रिकॉर्ड डेट 19 फरवरी 2026 है।

मार्केट एक्सपर्ट द्वारा निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी निवेश को लेकर अपना प्लान बनाएं। बोनस इश्यू से शेयरों की संख्या बढ़ती है, लेकिन कंपनी की कुल वैल्यू में तुरंत कोई बदलाव नहीं होता। इसलिए निवेश से पहले पूरी जानकारी समझना जरूरी है।

First Published : February 15, 2026 | 4:08 PM IST