प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
शेयर बाजार में इस हफ्ते एक अहम कॉरपोरेट एक्शन देखने को मिलेगा। बायोलॉजिकल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी टाइटन बायोटेक लिमिटेड अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए 20 फरवरी 2026 की तारीख तय की है। यही दिन इसका एक्स-डेट भी होगा और रिकॉर्ड डेट भी।
कंपनी का सिक्योरिटी कोड 524717 है और सिक्योरिटी नेम TITANBIO है। BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने जा रही है। यानी हर 10 रुपये के एक शेयर को बांटकर 2 रुपये के कई छोटे शेयरों में बदला जाएगा।
बता दें कि स्टॉक स्प्लिट का सीधा मतलब यह होता है कि शेयर की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कंपनी की कुल वैल्यू में तुरंत कोई बदलाव नहीं होता। जिन निवेशकों के पास 20 फरवरी 2026 तक कंपनी के शेयर होंगे, वही इस स्प्लिट का लाभ पाने के हकदार होंगे। चूंकि एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 20 फरवरी 2026 ही हैं, इसलिए निवेशकों को इस तारीख का खास ध्यान रखना होगा।
Also Read: इस हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे बोनस शेयर; चेक करें डिटेल
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, जब कोई कंपनी अपने शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करती है, तो एक पुराने शेयर के बदले निवेशक को ज्यादा संख्या में नए शेयर मिलते हैं। हालांकि कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू उसी अनुपात में एडजस्ट हो जाती है। इसका मतलब यह है कि निवेशक के निवेश की कुल कीमत तुरंत नहीं बदलती, लेकिन उसके पास शेयरों की गिनती बढ़ जाती है।
आम तौर पर कंपनियां स्टॉक स्प्लिट इसलिए करती हैं ताकि शेयर की कीमत छोटी हो जाए और ज्यादा से ज्यादा निवेशक उसमें भाग ले सकें। कम फेस वैल्यू और अपेक्षाकृत कम मार्केट प्राइस से छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो सकता है।
टाइटन बायोटेक लिमिटेड के मामले में 20 फरवरी 2026 की तारीख बेहद अहम रहेगी। जो निवेशक इस दिन तक शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर की जगह 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर मिलेंगे। मार्केट एक्सपर्ट ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे इस कॉरपोरेट एक्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी निवेश का प्लान बनाएं और तय तारीख से पहले अपनी होल्डिंग की स्थिति साफ रखें।