facebookmetapixel
Advertisement
ITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौका

राजू के समर्थकों ने पेश की वेबसाइट

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:30 PM IST

‘प्रिय रामलिंगा राजू गारू, हम सब हर समय आपके साथ हैं। आपके प्रति हमारे दिल में सम्मान आज भी कायम है।’ यह कहा गया है हाल ही में लॉन्च हुई वेबसाइट रामालिंगराजू डॉट कॉम पर।


सत्यम का कहना है कि न तो कंपनी और न ही प्रमोटर समूह इस वेबसाइट से जुड़ा हुआ है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह वेबसाइट शायद राजू समुदाय के समर्थकों की ओर से शुरू की गई है।

प्रवक्ता ने इस आशंका का खंडन किया कि दो कंपनियों की खरीद के प्रस्ताव को रद्द किए जाने के बाद पैदा हुए खराब हालात से निपटने के लिए चेयरमैन की ओर से स्थापित एक संकटग्रस्त टीम ने यह वेबसाइट शुरू की है।

वेबसाइट पर उपभोक्ता को 94408-88888 पर संदेश भेजने या अपने विचार स्वयं इस पर अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है। जब उस व्यक्ति से संपर्क किया गया जो वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर जवाब देता था तो उसने स्वयं को रमेश बताया।

उसने शुरू में कहा कि वह राजू का परिचित है, लेकिन बाद में दावा किया गया कि वह सत्यम का पूर्व कर्मचारी है। उसने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

वेबसाइट पर मौजूद नंबर पर एक एसएमएस ‘राजू ने अपनी साख क्यों गंवाई?’ भेजा गया तो इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।

वेबसाइट पर कुल 5 संदेश भेजे गए और ये सभी राजू के समर्थन में थे। हाल ही में सत्यम के बोर्ड ने मायटास इन्फ्रा और मायटास प्रॉपर्टीज के अधिग्रहण की घोषणा की थी। हालांकि शेयरधारकों की कड़ी नाराजगी के बाद इस फैसले को रद्द कर दिया गया।

रामा राजू जूनियर मायटास प्रॉपर्टीज के प्रमुख प्रमोटरों में शामिल हैं। रामालिंगा राजू के दूसरे बेटे बी तेजा राजू मायटास इन्फ्रा के उपाध्यक्ष हैं। 23 साल पुरानी यह कंपनी बुनियादी ढांचा निर्माण और संपत्ति विकास में सक्रिय है।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement