facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे काम

जेल में हुई राजू से पूछताछ

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:05 AM IST

सेबी के पांच सदस्यीय दल ने चंचलगुडा केंद्रीय कारागार में राजू बंधुओं से पूछताछ की।
सेबी के जांच अधिकारी सुनील कुमार को राजू से पूछताछ करने के लिए तीन दिन की इजाजत दी गई है। अधिकारी ने बताया कि राजू के भाई से पूछताछ करने के लिए सेबी को कारागार के प्रशासन ब्लॉक में जगह दी गई। 
अधिकारी ने बताया कि सेबी दल की पूछताछ जेल अधिकारी या इसके अधीक्षक की मौजूदगी में किए जाने पर निर्णय होना बाकी है। एक स्थानीय अदालत ने राजू को सात फरवरी तक चंचलगुडा केंद्रीय कारागार की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
सेबी ने सत्यम के शेयरों की लिवाली बिकवाली और इससे जुड़े मामले में रामलिंग राजू और रामा राजू से पूछताछ करने की मांग की थी।
सेबी के तरीके से बचाव पक्ष नाखुश
सत्यम कंप्यूटर्स के संस्थापक रामलिंग राजू और उनके भाई बी रामा राजू के वकील को सेबी की पूछताछ का तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। उनके वकील ने दोनों भाइयों से सेबी द्वारा की जा रही पूछताछ के तरीके पर न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराने की घोषणा की है।
बचाव पक्ष के वकील एस भरत कुमार ने जेल में सेबी की पूछताछ पर कहा, ‘उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बाद मैं इस बात पर आपत्ति दर्ज कराऊंगा।’ सेबी महाप्रबंधक (दक्षिण क्षेत्र) सुनील कुमार से मिलने की भी कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

Advertisement
First Published - February 5, 2009 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement