facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

रहेजा को भी भाया साणंद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:02 AM IST

गुजरात के साणंद में टाटा की नैनो परियोजना ने मुंबई के रियल एस्टेट समूह के रहेजा कॉरपोरेशन को इलाके में सहायक बुनियादी ढांचा परियोजना चलाने के लिए प्रेरित किया है।


रहेजा समूह इस इलाके में आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं के अलावा एक लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने की भी योजना बना रहा है।

इस इलाके में नैनो परियोजना के पास यह पहला बड़ा निवेश होगा। भूमि राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक समूह ने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में पड़ने वाले सचाना गांव में लगभग 400-500 एकड़ भूमि खरीद ली है।

रहेजा ने एसपीवी-सेंटिनल प्रॉपर्टीज के जरिये इस भूमि की खरीद की है। गुजरात के लिए समूह के प्रमुख पंकज कोटक ने कहा, ‘हमने 150 एकड़ गैर-कृषि भूमि खरीदी है और हम बाकी भूमि की खरीद की प्रक्रिया में हैं। इस इलाके को नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए पूरी तरह तैयार किया जाएगा।’

कंपनी ने नैनो की घोषणा से पहले भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रहेजा कॉर्प एक विशेष लॉजिस्टिक पार्क की योजना बना रही है। कंपनी नैनो परियोजना के पास कई और विकल्पों पर भी विचार कर रही है। कोटक ने परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

के रहेजा कॉरपोरेशन के निदेशक विनोद रोहिरा ने कहा, ‘हम इस इलाके में एक सहायक बुनियादी ढांचा परियोजना विकसित करने की योजना बना रहे हैं। इसमें कम्युनिटी लिविंग और एक लॉजिस्टिक पार्क शामिल होगा। हमें इस परियोजना को अंतिम रूप देने में लगभग तीन महीने का समय लगेगा।’

Advertisement
First Published - December 3, 2008 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement